फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Center praises Chandigarh's AYUSH health facilities in Covid management, said- learn other states too

कोविड प्रबंधन में चंडीगढ़ के आयुष स्वास्थ्य सुविधाओं की केंद्र ने की तारीफ, कहा- अन्य राज्य भी सीखें

Sat, 22 May 2021 01:01 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
Center praises Chandigarh's AYUSH health facilities in Covid management, said- learn other states too
चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बीते दिनों वीडियो कांफ्रेसिंग में डीसी मनदीप सिंह बराड़ ने कोविड प्रबंधन पर शहर की तैयारियों की जानकारी दी थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आयुष चिकित्सा व स्वास्थ्य सुविधाओं की तारीफ करते हुए दूसरे राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों से कहा है कि वह भी इसे लागू कर सकते हैं।
विज्ञापन

18 मई को प्रधानमंत्री ने कुछ जिलों के अधिकारियों से सीधी बातचीत की थी। इस बैठक में डीसी मनदीप सिंह बराड़ को इस दौरान कोविड-19 प्रबंधन पर एक प्रेजेंटेशन के लिए चुना गया था। प्रेजेंटेशन के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को बताया कि चंडीगढ़ में महामारी से निपटने के लिए किस तरह से प्रशासक बीपी सिंह बदनौर ने ट्राइसिटी में को-ऑर्डिनेशन के लिए कोविड-19 वॉर रूम की व्यवस्था बना रखी है।
विज्ञापन

कोरोना मरीजों को बेहतर उपचार के लिए डॉक्टर आपस में को-ऑर्डिनेट करते हैं। ऑक्सीजन सप्लाई में किसी भी तरह की दिक्कत न आए, इसलिए ऑक्सीजन सप्लाई नोडल अधिकारी से लेकर नीचे अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। उन्होंने यह भी बताया था कि शहर में आयुष चिकित्सा व आयुष स्वास्थ्य सुविधाओं का इस्तेमाल कोरोना को रोकने में किया जा रहा है। डीसी ने प्रधानमंत्री को बताया कि चंडीगढ़ में बेड की किल्लत न हो, इसलिए विभिन्न संस्थाओं की मदद से मिनी कोविड-19 सेंटर स्थापित किए गए हैं। इसमें 500 से अधिक बेड उपलब्ध कराए गए हैं। इन सबके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने चंडीगढ़ में किए गए कार्यों की सराहना की थी। इस बैठक में अन्य राज्यों के जिलों के अधिकारियों ने भी अपनी तैयारियों के बारे में पीएम को जानकारी दी थी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को जिला अधिकारियों द्वारा किए गए कुछ बेहतर पहल को चुना है और अन्य राज्यों व यूटी को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed