{"_id":"5f60e3eaa9864577e44cdc7f","slug":"center-government-approves-haryana-orbital-rail-corridor-project","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी सरकार ने हरियाणा में 'ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर' को हरी झंडी दी, पलवल से सोनीपत के बीच दौड़ेगी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी सरकार ने हरियाणा में 'ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर' को हरी झंडी दी, पलवल से सोनीपत के बीच दौड़ेगी ट्रेन
Wed, 16 Sep 2020 12:28 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 16 Sep 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला।
- फोटो : ANI/अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदी सरकार ने हरियाणा में ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर परियोजना को मंजूरी दे दी है। इस नई रेल लाइन से प्रदेश में औद्योगिक हालात बदलेंगे। सूबे की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि एनसीआर में इस रेल प्रोजेक्ट से नए औद्योगिक युग का आगाज होगा। रोजगार के ज्यादा से ज्यादा अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि रेल लाइन से मानेसर, सोहना, फरुखनगर, खरखौदा और सोनीपत के औद्योगिक क्षेत्रों में माल ढुलाई की सुविधा मिलेगी और हर साल करीब 5 करोड़ टन सामान की ढुलाई होगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर परियोजना एनसीआर में मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक हब विकसित करने में भी मददगार साबित होगी। यही नहीं एनसीआर से भारत के बंदरगाहों तक आयात-निर्यात के रास्ते भी अधिक सुगम होंगे और इससे परिवहन की लागत और समय में कमी आएगी। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इसके साथ-साथ यात्रियों की सुविधा बढ़ेगी और हर रोज 20 हजार लोग इस रेललाइन पर सफर करेंगे।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि पांच साल में यह मेगा प्रोजेक्ट पूरा होगा और इसके लिए हरियाणा रेल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के नाम से नई संयुक्त उद्यम कंपनी बनाई जाएगी। वहीं इससे मौजूदा दिल्ली-रेवाड़ी लाइन पर पटली स्टेशन, गढ़ी हरसरू-फारुखनगर लाइन पर सुल्तानपुर स्टेशन और दिल्ली रोहतक लाइन पर असौधा स्टेशन की कनेक्टिविटी की जाएगी।
विज्ञापन
चौटाला ने कहा कि इस परियोजना से इन क्षेत्रों का और अधिक विकास होगा और यहां निवेश के लिए बड़ी कंपनियों के आने के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा के रोहतक, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में पड़ने वाले पांच जिले पलवल, नूंह, गुरुग्राम, झज्जर और सोनीपत को इस रेललाइन के माध्यम से पूरा फायदा मिलेगा।