फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Center Government approves Haryana orbital rail corridor Project

मोदी सरकार ने हरियाणा में 'ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर' को हरी झंडी दी, पलवल से सोनीपत के बीच दौड़ेगी ट्रेन

Wed, 16 Sep 2020 12:28 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 16 Sep 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
Center Government approves Haryana orbital rail corridor Project
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला। - फोटो : ANI/अमर उजाला

मोदी सरकार ने हरियाणा में ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर परियोजना को मंजूरी दे दी है। इस नई रेल लाइन से प्रदेश में औद्योगिक हालात बदलेंगे। सूबे की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि एनसीआर में इस रेल प्रोजेक्ट से नए औद्योगिक युग का आगाज होगा। रोजगार के ज्यादा से ज्यादा अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि रेल लाइन से मानेसर, सोहना, फरुखनगर, खरखौदा और सोनीपत के औद्योगिक क्षेत्रों में माल ढुलाई की सुविधा मिलेगी और हर साल करीब 5 करोड़ टन सामान की ढुलाई होगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर परियोजना एनसीआर में मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक हब विकसित करने में भी मददगार साबित होगी। यही नहीं एनसीआर से भारत के बंदरगाहों तक आयात-निर्यात के रास्ते भी अधिक सुगम होंगे और इससे परिवहन की लागत और समय में कमी आएगी। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इसके साथ-साथ यात्रियों की सुविधा बढ़ेगी और हर  रोज 20 हजार लोग इस रेललाइन पर सफर करेंगे।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने बताया कि पांच साल में यह मेगा प्रोजेक्ट पूरा होगा और इसके लिए हरियाणा रेल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के नाम से नई संयुक्त उद्यम कंपनी बनाई जाएगी। वहीं इससे मौजूदा दिल्ली-रेवाड़ी लाइन पर पटली स्टेशन, गढ़ी हरसरू-फारुखनगर लाइन पर सुल्तानपुर स्टेशन और दिल्ली रोहतक लाइन पर असौधा स्टेशन की कनेक्टिविटी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौटाला ने कहा कि इस परियोजना से इन क्षेत्रों का और अधिक विकास होगा और यहां निवेश के लिए बड़ी कंपनियों के आने के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा के रोहतक, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में पड़ने वाले पांच जिले पलवल, नूंह, गुरुग्राम, झज्जर और सोनीपत को इस रेललाइन के माध्यम से पूरा फायदा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed