फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Celiac is a genetic disease that damages the small intestine

Chandigarh News: सीलिएक आनुवंशिक बीमारी, छोटी आंत को होता है नुकसान

Sat, 17 May 2025 02:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Celiac is a genetic disease that damages the small intestine
चंडीगढ़। सीलिएक रोग आनुवंशिक ऑटोइम्यून बीमारी है। इसमें ग्लूटेन के सेवन से छोटी आंत को नुकसान होता है। सीलिएक रोग के लक्षणों में दस्त, पेट में दर्द, गैस, थकान, वजन कम होना और बच्चों में विकास में कमी शामिल हो सकते हैं। यह बात प्रो. साधना लाल ने शुक्रवार को पीजीआई में बाल चिकित्सा गैस्ट्रोएंटरोलॉजी और हेपेटोलॉजी विभाग के माध्यम से सीलिएक रोग दिवस को समर्पित जागरूकता और शिक्षा कार्यक्रम के दौरान कही।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम का उद्देश्य सीलिएक रोग से प्रभावित बच्चों के लिए प्रारंभिक निदान, सख्त आहार प्रबंधन और व्यापक मनोवैज्ञानिक सहायता के महत्व को उजागर करना था। विभाग प्रमुख प्रो. साधना लाल ने कहा कि पीजीआई 1980 के दशक से सीलिएक रोग के निदान में सबसे आगे रहा है। आज तक लगभग 18 हजार रोगियों का इलाज किया है।
विज्ञापन


पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान जैसे उत्तर-पश्चिमी भारतीय राज्यों में सीलिएक रोग काफी प्रचलित है, जो आनुवंशिक प्रवृत्ति और मुख्य रूप से गेहूं पर आधारित आहार के कारण है। उन्होंने आगाह किया कि लक्षणों की सूक्ष्म या गैर-विशिष्ट प्रस्तुति के कारण कई मामले निदान नहीं हो पाते हैं। पीजीआई में किए गए शोध से पता चला है कि उत्तर भारत में हर 100 बच्चों में से लगभग एक को सीलिएक रोग हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed