फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   celebrity cricket league: sono sood Vs booby deol team

सेलिब्रिटी क्रिकेट: बॉबी देयोल की टीम को 192 का लक्ष्य

Sat, 28 Mar 2015 07:14 PM IST
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 28 Mar 2015 07:14 PM IST
विज्ञापन
celebrity cricket league: sono sood Vs booby deol team

वर्ल्ड कप में भारत की हार के साथ ही नरम पड़ा क्रिकेट का जोश सिटी ब्यूटीफुल में एक बार फिर चरम पर पहुंचने वाला है।

विज्ञापन

विख्यात सूफी सिंगर हंसराज हंस के बेटे नवराज हंस के ताबड़तोड़ शतक की बदौलत पंजाब की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 191 रन बनाए। सेलीब्रेटी क्रिकेट लीग का ये मुकाबला चंडीगढ़ में खेला जा रहा है।
मुंबई की टीम को जीत के लिए 192 का लक्ष्य मिला है। लक्ष्य का पीछा करने मुंबई टीम के कैप्टन बॉबी देयोल और सुनील शेट्टी की टीम उतरेगी।

‘पंजाब दे शेर’ सीसीएल में शामिल होने वाली नौवीं टीम है। क्रिकेट के मैदान पर भिड़ने वाले पॉलीवुड और बॉलीवुड की जुबानी जंग ने माहौल को और दिलचस्प बना दिया। शुक्रवार को दोनों टीम के कप्तान एक साथ मंच पर जुटे और हंसी-ठिठोली के साथ जुबानी जंग शुरू हुई। यह जंग थी पंजाब दे शेर के कप्तान सोनू सूद और मुंबई हीरोज के कप्तान बॉबी देओल के बीच...।
विज्ञापन


पंजाब दे शेर टीम की ओर से खेल रहे हास्य कलाकार और अभिनेता ग्रुरप्रीत घुग्गी ने बॉबी देओल को अपने अंदाज में कहा- डैडी नूं दसेया पंजाब दे खिलाफ खेडण आए हो। इस बात पर बॉबी देयोल काफी देर तक गुदगुदाते रहे और इस सवाल को ही हंसी में टाल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

विराट के खराब प्रदर्शन पर अनुष्का को जिम्मेदार ठहराना गलत

celebrity cricket league: sono sood Vs booby deol team

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में टीम इंडिया की हार के बाद मह‌ेंद्र सिंह धोनी और उनकी टीम की हर तरफ किरकिरी हो रही है, लेकिन फिल्म इंडस्ट्रीज की कई हस्तियां इनके बचाव में उतर आई है।

सेलेब्रिटी क्रिकेट लीग (सीसीएल) में हिस्सा लेने सिटी ब्यूटीफुल पहुंचे ‘पंजाब दे शेर’ टीम के कप्तान सोनू सूद ने कहा कि हार-जीत हर मैच का हिस्सा है।

टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली के असफल प्रदर्शन के लिए उनकी दोस्त अनुष्का शर्मा को जिम्मेवार ठहराना गलत है। किसी के निजी जीवन में हस्तक्षेप नहीं किया जाना चाहिए।

सुनील ने की धोनी की तारीफ

celebrity cricket league: sono sood Vs booby deol team

‘मुंबई हीरो’ टीम के खिलाड़ी सुनील शेट्टी ने कहा कि पूरी टीम इंडिया पिछले तीन महीने से अपना घर-परिवार छोड़कर आस्ट्रेलिया में थी। वर्ल्ड कप में हमने सभी मैच जीते। एक बुरे दिन के लिए टीम इंडिया को पूरा दोष नहीं देना चाहिए। पूरा फिल्म जगत इन खिलाड़ियों के साथ है।

उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ करते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान उनकी बेटी ने जन्म लिया, लेकिन वह मैच के कारण उसे देखने तक नहीं जा पाए। उनके इस जज्बे को सलाम करना चाहिए और टीम इंडिया पर गर्व होना चाहिए।

काश! पंजाब टीम से खेलने का मौका मिलता
मुंबई हीरोज के कप्तान बॉबी देओल ने कहा कि पंजाबी होने के नाते सिटी में आकर घर जैसा महसूस होता है। मुझे खुशी है कि सीसीएल में इस बार पंजाब की टीम को शामिल किया गया है। हालांकि, लीग में पंजाब टीम से नहीं खेलने का मलाल है। पंजाबियां दा दिल बड़ा वड्डा हुंदा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed