{"_id":"3778156c39fefe97204a72d11c144144","slug":"cctv-in-chandigarh-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस में किसी को छेड़ा तो बच नहीं पाओगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस में किसी को छेड़ा तो बच नहीं पाओगे
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 19 Dec 2013 07:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की बसों में छेड़छाड़ की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सीटीयू पहले से चल रहीं बसों में सीसीटीवी कैमरे लगाएगा।
विज्ञापन
इसकी शुरुआत जेएनएनयूआरएम के तहत चल रही लो फ्लोर बसों से की जाएगी। जबकि, सीटीयू जो 400 नई बसें खरीद रहा है, उनमें भी यह सुविधा होगी।
शुरुआती चरण में हरी और लाल रंग की 100 लो फ्लोर बसों में कैमरे लगाए जाएंगे। इसको लेकर सीटीयू ने तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं।
सीटीयू प्रबंधन का कहना है कि कुछ ही दिनों में टेंडर को लेकर अखबारों में विज्ञापन जारी कर दिए जाएंगे और 3 महीने तक इस प्रोजेक्ट को पूरा कर लिया जाएगा।
सीसीटीवी कैमरे लगने से बसों के अंदर होने वाली छेड़छाड़ की घटनाओं पर अंकुश लग सकेगा। इसके साथ ही ड्राइवर व कंडक्टर भी यात्रियों के साथ मनमानी नहीं कर सकेंगे।
एक बस में लगेंगे तीन कैमरे
सीटीयू प्रबंधन करीब 20 लाख की लागत से बसों में कैमरे लगाएगा। हर एक बस में 3 कैमरे लगाए जाएंगे।
इनमें से दो कैमरे बस के अंदर का दृश्य दिखाएंगे। एक कैमरा बाहर की तरफ लगेगा। इस कैमरे से बस के बाहर का दृश्य भी रिकॉर्ड होगा।