{"_id":"69c8271ecd5883a55408ea79","slug":"ccpcr-seeks-report-from-dav-college-chandigarh-news-c-16-pkl1079-982072-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सीसीपीसीआर ने डीएवी कॉलेज से मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: सीसीपीसीआर ने डीएवी कॉलेज से मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सेक्टर-10 के डीएवी कॉलेज को चंडीगढ़ बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने नोटिस जारी किया है। यह नोटिस कॉलेज के पूर्व सहायक प्रोफेसर के खिलाफ छात्रा के साथ कथित अनुचित व्यवहार के मामले को लेकर भेजा गया है।
आयोग ने इस मामले का खुद संज्ञान लिया है। जानकारी के अनुसार इस मामले में एक पीड़ित छात्रा नाबालिग भी बताई जा रही है, इसलिए यह मामला और गंभीर हो जाता है। आयोग ने कहा है कि कॉलेज की आंतरिक समिति पहले ही इस मामले की जांच कर चुकी है। अब आयोग ने कॉलेज प्रशासन से इस पूरे मामले में अब तक की गई कार्रवाई और जांच से जुड़ी विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
आयोग ने कॉलेज को निर्देश दिए हैं कि वह पूरी स्टेटस रिपोर्ट और कार्रवाई का ब्योरा तय समय सीमा के भीतर आयोग को भेजे, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा और ऐसे मामलों की निगरानी उसकी जिम्मेदारी है। इसलिए इस मामले में पूरी पारदर्शिता और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।