फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CCET Diploma Wing students' examinations from June 30

सीसीईटी डिप्लोमा विंग के छात्रों की परीक्षाएं 30 जून से

Sun, 27 Jun 2021 02:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
CCET Diploma Wing students' examinations from June 30
चंडीगढ़। सीसीईटी (चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी) डिप्लोमा विंग के छात्रों की परीक्षाएं 30 जून से होने जा रही हैं। इसके लिए तिथि तो तय कर दी गई, लेकिन परीक्षाएं किस माध्यम से होंगी, यह तय नहीं हो पाया। छात्रों ने मांग रखी है कि परीक्षाएं ऑनलाइन ही आयोजित की जाएं।
विज्ञापन

पंजाब स्टेट बोर्ड तकनीकी एजुकेशन ने पिछली परीक्षाएं ऑफलाइन करवाने के लिए नोटिस निकाला था तो छात्रों ने इसका विरोध किया और आखिर में ऑनलाइन व ऑफलाइन परीक्षाएं करवाई गईं। छात्रों को इससे राहत मिली थी। इस बार भी 30 जून से परीक्षाएं हो रही हैं। छात्र चाहते हैं कि ऑनलाइन परीक्षाएं होंगी, तो ठीक है, क्योंकि इससे दूरस्थ क्षेत्रों में बैठे विद्यार्थियों को कोरोना में खतरा उठाकर यहां नहीं आना पड़ेगा। परिवार के लोग भी चाहते हैं कि विद्यार्थी ऑनलाइन ही परीक्षाएं दें। छात्रों ने ऑनलाइन परीक्षा के लिए पहल करना शुरू कर दिया है। साथ ही पूरा परीक्षा कार्यक्रम सार्वजनिक करने को कहा है। बताया जाता है कि इस परीक्षा में लगभग 1200 विद्यार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed