फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CCC course now compulsory for any government job

अगर चाहते हैं सरकारी नौकरी तो पढ़ें सरकारी फरमान

Thu, 24 Dec 2015 08:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 24 Dec 2015 08:43 AM IST
विज्ञापन
CCC course now compulsory for any government job

गवर्नमेंट जॉब करने के लिए अब आपको कोर्स इन कंप्यूटर कॉन्सेप्ट (सीसीसी) करना अनिवार्य होगा। ई-गवर्नेंस प्रोजेक्ट की बेहतरी के लिए चंडीगढ़ प्रशासन यह कदम उठाएगा।

विज्ञापन


नाइलिट के डायरेक्टर जनरल अश्वनी कुमार शर्मा ने एडवाइजर विजय कुमार देव से यह कोर्स अनिवार्य करने की अपील की थी। जिसको एडवाइजर ने मान लिया है। कई अन्य राज्यों ने पहले से सीसीसी को अनिवार्य कर रखा है।
विज्ञापन


प्रशासन ने मनीमाजरा में नाइलिट को उसी के नाम से जमीन देने की मांग भी मान ली है। मंगलवार को एक होटल में इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम डिजाइन एंड मेन्यूफैक्चरिंग (ईएसडीएम) के स्किल डेवलपमेंट करने केलिए आयोजित वर्कशॉप में इन दोनों चीजों पर सहमति बनी। एडवाइजर विजय कुमार देव इस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि और आईटी सेक्रेटरी डा. एसबी दीपक कुमार गेस्ट ऑफ ऑनर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडवाइजर ने इस मौकेपर नाइलिट की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि ईएसडीएम से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। यूटी अपने 8 हजार कैंडिडेट्स को ट्रेनिंग देने के लक्ष्य को तय समय में पूरा करने का भरोसा जताया।

नेशनल स्किल डेवलपमेंट स्कीम से जुड़ा चंडीगढ़

CCC course now compulsory for any government job

नाइलिट के डीजी अश्वनी शर्मा ने बताया कि नाइलिट चंडीगढ़ ईएसडीएम कोर्सेज की ट्रेनिंग पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में अपने सहयोगियों संग मिलकर करवाता है। सीसीसी और ओ लेवल कोर्स नाइलिट के सबसे प्रसिद्घ कोर्सेज में से हैं। ईएसडीएम स्कीम को यूटी में लागू करने केलिए स्पिक ने नाइलिट के साथ एमओयू भी साइन किया।

इलेक्ट्रॉनिक मेन्यूफैचरिंग इंडस्ट्री को स्किल्ड मैनपावर उपलब्ध करवाने और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए चंडीगढ़ स्किल डेवलपमेंट फॉर इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन एंड मेन्यूफैक्चरिंग (ईएसडीएम) का हिस्सा बन गया है।

यूटी केआईटी डिपार्टमेंट ने नाइलिट केसाथ मंगलवार को इसके लिए एमओयू साइन किया। डायरेक्टर आईटी प्रिंस धवन और नाइलिट दिल्ली के डायरेक्टर डा. शमशेर ने यह एमओयू साइन किया।

इस मौके पर एडवाइजर विजय देव, आईटी सेक्रेटरी डा. एसबी दीपक कुमार भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि ईएसडीएम से शिक्षित ही नहीं ड्रॉप आउट स्टूडेंट्स को भी फायदा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed