फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CBSE Results 2023 Girl students made place in merit in Patiala district

CBSE Results: पटियाला में लड़कियों ने मारी बाजी, स्कूलों में मना जश्न, विद्यार्थियों ने नाचकर मनाई खुशी

Fri, 12 May 2023 08:26 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 12 May 2023 08:26 PM IST
सार

स्कॉलर फील्ड पब्लिक स्कूल का सीबीएसई 10वीं का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। सिमरनदीप कौर ने 99 फीसदी अंक प्राप्त किए। सिमरनदीप को  सामाजिक विज्ञान और सूचना प्रौद्योगिकी में 100 फीसदी अंक मिले। पारस शर्मा ने 96.4% अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान और अर्शप्रीत कौर ने 95% अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

विज्ञापन
CBSE Results 2023 Girl students made place in merit in Patiala district
जश्न मनाते पटियाला के स्कालर फील्ड स्कूल के विद्यार्थी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीबीएसई 10वीं व 12वीं के नतीजों में एक बार फिर से लड़कियों ने बाजी मारी है। लड़कियां हर स्ट्रीम में मेरिट में रहीं। इस मौके पर स्कूलों में जश्न का माहौल रहा। विद्यार्थियों ने ढोल की थाप पर नाचकर खुशी मनाई। साथ ही एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया।

विज्ञापन


स्कॉलर फील्ड पब्लिक स्कूल का सीबीएसई 10वीं का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। सिमरनदीप कौर ने 99 फीसदी अंक प्राप्त किए। सिमरनदीप को  सामाजिक विज्ञान और सूचना प्रौद्योगिकी में 100 फीसदी अंक मिले। पारस शर्मा ने 96.4% अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान और अर्शप्रीत कौर ने 95% अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


मोहित कुमार ने 94.8% व सहजोत कौर ने 93.6% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। स्कूल के 15 छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए। सभी मेधावी छात्रों ने केक काट मुंह मीठा करवाया गया। स्कूल प्रिंसिपल चंदनदीप कौर ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी। स्कूल का 12वीं का परिणाम भी बहुत ही अच्छा रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल में छात्र जसदीश सिंह ने 94.6% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, गुरसहज सिंह ने 94.2% अंक के साथ दूसरा स्थान और आदित्य वोहरा ने 92.4% व तनवीर सिंह ने 91.4% अंक प्राप्त करके विद्यालय का नाम रोशन किया। नॉन मेडिकल में अर्शदीप कौर ने 94.2% लेकर पहला, दीवा गोयल ने 95% के साथ दूसरा, वंशिका गोयल ने 93.6 मानिक सिंगला ने 93.6% अंक प्राप्त किए। कॉमर्स में हरसिमरन कौर ने 86% अंक प्राप्त कर प्रथम व हरकरन सिंह ने 82% के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। इनके साथ ही अभिजोत सिंह ने 79.6% व मानवजोत सिंह ने 78.6 अंक प्राप्त किए।

पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने सीबीएसई 10वीं व 12वीं के नतीजों में शानदार प्रदर्शन किया। 10वीं में किरणजोत कौर ने 95.2%, अंकुश गोयल ने 94.6%, अंशिका शर्मा ने 92.8%, साहिल ने 91.2%, युवराज ने 91% प्राप्त करके सफलता की ऊंचाइयों को छुआ। 12वीं कक्षा में जसकरण सिंह ने कॉमर्स विभाग में 88.8 % अंक प्राप्त करके विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 

नवजोत कौर ने आर्ट्स में 87.6 % अंक प्राप्त करके दूसरा स्थान, बलजोत सिंह ने कॉमर्स में 86.8 % अंक प्राप्त करके तृतीय स्थान प्राप्त किया। मेडिकल में दिलप्रीत कौर, छवि अग्रवाल, अर्शप्रीत कौर ने और नॉन मेडिकल में दमनप्रीत कौर, सरबजोत सिंह, इशान सैनी और कॉमर्स में जसकरण सिंह, बलजोत सिंह, बिपनजीत सिंह, आर्ट्स में नवजोत कौर, नैंसी, मनवीर कौर ने शानदार प्रदर्शन करके विद्यालय के नाम को चार चांद लगाए। विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहित चुग ने छात्रों को उनकी शानदार सफलता पर बधाई दी।

बुड्ढा दल स्कूल के विद्यार्थियों ने मारी बाजी
बुड्ढा दल पब्लिक स्कूल के 10वीं क्लास के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करके काफी अच्छे अंक प्राप्त किए हैं। अवनी अरोड़ा व मनदीप कौर 98.4% अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम रहीं। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या हरप्रीत कौर ने इस उल्लेखनीय सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की और सभी को बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed