फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CBSE Circular to Upload Report and Photos of International Yoga Day Celebration

सीबीएसई का निर्देशः 21 जून को सभी स्कूल मनाएं योग दिवस, रिपोर्ट के साथ फोटो भी करें अपलोड

Wed, 19 Jun 2019 11:15 AM IST
खुशबू गोयल रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 19 Jun 2019 11:15 AM IST
विज्ञापन
CBSE Circular to Upload Report and Photos of International Yoga Day Celebration
योग करती लड़कियां - फोटो : फाइल फोटो

सीबीएसई से मान्यता प्राप्त देश भर के स्कूलों में 21 जून को इंटरनेशनल योग डे मनाया जाएगा। इसे लेकर बोर्ड की वेबसाइट पर दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। सीबीएसई सचिव अनुराग ठाकुर की ओर से जारी लेटर में कहा गया है कि यूनाइटेड नेशन (यूएन) ने 21 जून को इंटरनेशनल योग डे के रूप में घोषित किया है। साल 2015 से यह दिन दुनिया भर में मनाया जाता है। योग पुराने विषयों में से एक है, जो भारत द्वारा दुनिया को दिया गया है। इसलिए सीबीएसई के सभी स्कूल इसे मनाएं।

विज्ञापन


इसके लिए सीबीएसई ने एक लिंक भी जारी किया है। इसके जरिए योग कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा। सीबीएसई की तरफ से स्कूलों को कहा गया है कि वे विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करने के बाद उसकी रिपोर्ट भी बोर्ड को सौंपे। सीबीएसई ने स्कूलों को रिपोर्ट के साथ योग दिवस कार्यक्रम की फोटो भी अपलोड करने को कहा है। इसके अलावा स्कूलों को अपनी वेबसाइट पर भी योग दिवस के कार्यक्रम की जानकारी अपलोड करनी होगी।

विज्ञापन

ये कार्यक्रम आयोजित कर सकते हैं स्कूल

- डिबेट, निबंध, क्विज, स्लोगन लेखन या योग पर आधारित ड्राइंग प्रतियोगिता।
- संगीत या कोई अन्य आर्ट इंटीग्रेटिड इवेंट या फेस्ट।
- बच्चों में योग के प्रति जागरुकता पैदा करने के लिए कोई भी गतिविधि।

ध्यान रखें ये बातें
- कार्यक्रम में पहली से 12वीं तक के छात्रों को शामिल किया जाएगा।
- सुबह 7-8 बजे से एक साथ योग प्रदर्शन।
- कार्यक्रम के बाद सीबीएसई की तरफ से दिए गए लिंक पर फोटोग्राफ अपलोड करने होंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed