{"_id":"690f6170bcb093e4220c0b89","slug":"cbi-will-examine-the-diarys-handwriting-which-will-reveal-the-secret-of-aqeels-death-chandigarh-news-c-16-pkl1079-865915-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: डायरी की हैंडराइटिंग की जांच कराएगी सीबीआई, यहीं से खुलेगा अकील की मौत का राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: डायरी की हैंडराइटिंग की जांच कराएगी सीबीआई, यहीं से खुलेगा अकील की मौत का राज
विज्ञापन
-सीबीआई ने एसआईटी और पंचकूला पुलिस से किया संपर्क
-- -
राज्य ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील की संदिग्ध हालत में मौत के मामले में सीबीआई चंडीगढ़ की स्पेशल क्राइम ब्रांच ने शनिवार को स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम और पंचकूला पुलिस से संपर्क किया है। सीबीआई के अधिकारियों के मुताबिक वह सबसे पहले अकील की डायरी के रिकॉर्ड और सैंपल ले रहे हैं। उस डायरी में अकील के लिखे जो सुसाइड नोट मिले हैं वह उसकी हैंडराइटिंग की अपनी स्तर पर जांच कराएगी। सीबीआई अकील की डायरी से इस पूरे मौत मामले की जांच शुरू करेगी। शनिवार को सीबीआई के दो अधिकारी एसआईटी से मिले और केस के पूरे रिकॉर्ड उन्हें देने के लिए कानूनी प्रक्रिया को पूरा किया गया। अकील के मोबाइल, व्हाट्सएप चैट और बाकी डिजिटल एविडेंस रिकॉर्ड का पूरा ब्योरा सीबीआई ने मांगा है। यहां तक की सीबीआई के आईटी एक्सपर्ट अकील के पुराने रिकॉर्ड को भी रिकवर करने में जुट गए हैं।
आने वाले दिनों में क्राइम स्पॉट पर जाएगी सीबीआई
सीबीआई ने इस केस से जुड़े सभी रिकॉर्ड एसआईटी और पंचकूला पुलिस से मांग लिए हैं। अब सीबीआई क्राइम स्पॉट पर जाएगी। इसके लिए सीबीआई की टीम तैयारी कर रही है। अकील के कमरे के अलावा घर के हर कोने की सीबीआई दोबारा जांच करेगी। यहां तक की सीबीआई के सूत्रों के अनुसार डॉक्टरों की जिस टीम ने अकील का पोस्टमार्टम किया था। उनसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर स्टेटमेंट रिकॉर्ड करेगी।
डिप्टी एसपी ने पांच अधिकारियों की टीम बनाई
सीबीआई के डिप्टी एसपी रिषिराज शर्मा ने पांच अधिकारियों की टीम गठित की है। सूत्रों के अनुसार इस टीम में शामिल पांचों अफसर हत्या, आपराधिक साजिश और क्राइम ट्रेल को ट्रेस करने के माहिर बताए जा रहे हैं। सीबीआई इस मामले में मलेरकोटला से पंचकूला और यूपी के सहारनपुर तक सभी कड़ियों का खंगालने में जुट गई है।