{"_id":"f733992724f9b6be165a974ec27419f3","slug":"cbi-special-court-give-good-news-by-gurmeet-ram-rahim-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई स्पेशल कोर्ट से राम रहीम को गुडन्यूज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीआई स्पेशल कोर्ट से राम रहीम को गुडन्यूज
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Wed, 11 Feb 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई की विशेष अदालत ने डेरा सच्चा सौदा सिरसा के प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम को गुड न्यूज दे दी।
विज्ञापन
डेरा सच्चा सौदा सिरसा के प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम को अपनी फिल्म एमएसजी के प्रमोशन और चुनिंदा देशों में सर्टिफिकेशन के लिए विदेश यात्रा की मंजूरी मिल गई है। सीबीआई की विशेष अदालत ने बुधवार को डेरा प्रमुख को प्रत्येक केस में 10-10 लाख रुपये के बांड पर यह स्वीकृति दी है। साध्वी यौन शोषण, पत्रकार छत्रपति और डेरा प्रबंधक की हत्या के मामलों में 21 फरवरी को होने वाली सुनवाई में भी डेरा प्रमुख को पेशी से छूट दे दी गई है।
डेरा प्रमुख के वकील साहिल ए गर्ग नरवाना ने बताया कि सीबीआई की विशेष अदालत में 20 फरवरी से पांच मार्च तक विदेश दौरे के लिए इजाजत मांगी गई थी। अदालत ने तीन मार्च तक उन्हें विदेश दौरे की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन
इस दौरान डेरा प्रमुख यूएसए, यूके, नेपाल, फ्रांस, न्यूजीलैंड सहित अन्य देशों का दौरा करेंगे। फिल्म को यूएसए और यूके में सर्टिफिकेट मिल चुके हैं और वहां इसे रिलीज किया जा सकता है। लेकिन कुछ अन्य देशों में फिल्म को रिलीज करने के लिए सर्टिफिकेशन और प्रमोशन के सिलसिले में विदेश दौरे के लिए इजाजत मांगी गई थी।
विज्ञापन