फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CBI raids houses of the ex cm Hooda, Khattar replies

हुड्डा के घरों पर CBI के छापे, कांग्रेस के आरोपों पर सीएम की सफाई

Sun, 04 Sep 2016 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 04 Sep 2016 09:12 AM IST
विज्ञापन
CBI raids houses of the ex cm Hooda, Khattar replies
Khattar on Hooda - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के घर पर सीबीआई छापों के बारे में कहा कि यह कोई राजनीतिक द्वेष भावना के कारण की गई कार्रवाई नहीं हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश का कोई भी व्यक्ति हो चाहे पूर्व मुख्यमंत्री हो वर्तमान मुख्यमंत्री हो या भविष्य में आने वाला मुख्यमंत्री हो, अगर किसी भी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन


मनोहर लाल ने पिहोवा में वाई-फाई की शुरूआत के बाद पत्रकारों के सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि यह मामला विधानसभा में आया था और सीबीआई जांच की बात सामने आई थी कि जो भी गलती करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन


एक अन्य प्रश्र के उत्तर में उन्होंने कहा कि सीबीआई छापे तथ्यों के आधार पर हुए हैं और सीबीआई ही इस मामले में जांच कर रही है। देश व प्रदेश में न्यायसंगत बातें आगे बढ़नी चाहिए और यदि किसी ने गलत कार्य किया है तो निश्चित तौर पर सजा मिलनी चाहिए। जस्टिस एस.एन. ढींगरा आयोग की ओर से सौंपी गई रिपोर्ट के संबंध में पूछे गए प्रश्र के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद ही निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

'कार्रवाई राजनीतिक द्वेष से प्रेरित'

CBI raids houses of the ex cm Hooda, Khattar replies
पूर्व सीएम हुड्डा के घर सीबीआई का छापा - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले छापेमारी के दौरान सेक्टर-तीन स्थित एमएलए फ्लैट नंबर-26 में मौजूद कांग्रेस के प्रवक्ता रण सिंह मान ने सीबीआई की इस कार्रवाई को राजनीतिक द्वेष से प्रेरित कार्रवाई का नाम दिया। उन्होंने कहा कि सीबीआई को हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया गया।

मान ने कहा कि सीबीआई अदालत नहीं है। कांग्रेस को निशाना बनाते हुए पार्टी के सदस्यों को हतोत्साहित किया जा रहा, लेकिन भाजपा सरकार के मंसूबे पूरे नहीं होंगे। उन्होने पूर्व सीएम ने अपने 10 वर्ष के कार्यकाल में जमीन का एक इंच भी बिल्डरों को नहीं दिया। सरकार लगातार कांग्रेस को निशाना बना रही है।

विधानसभा में भी उठा था सीबीआई जांच का मामला

CBI raids houses of the ex cm Hooda, Khattar replies
पूर्व सीएम हुड्डा के घर सीबीआई का छापा - फोटो : अमर उजाला
मान ने बताया कि जिस वक्त सीबीआई की टीम पहुंची, उस वक्त रोजाना की तरह वह फ्लैट पर सुबह उस वक्त आई जब वह अखबार पढ़ रहे थे। इसके बाद टीम के सदस्यों ने अपने लिहाज से जरूरी कुछ दस्तावेज हासिल किए और कंप्यूटर को भी खंगाला।

मान ने बताया कि कार्रवाई के दौरान उनसे न तो टीम ने किसी तरह की पूछताछ नहीं की और न ही किसी तरह का दुर्व्यवहार। उन्होंने यह माना कि टीम के सदस्य कुछ जरूरी दस्तावेज ले गए, लेकिन वो किन मामलों से जुड़े हैं इस बारे में जानकारी नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed