फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CBI raids farmer leader Satnam Singh house in Patiala

Patiala News: किसान नेता सतनाम सिंह के घर CBI की दबिश, बोले- सरकार बना रही निशाना, मगर डरने वाला नहीं

Tue, 21 Feb 2023 07:34 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 21 Feb 2023 07:34 PM IST
सार

किसान नेता ने साफ किया कि वह किसी से डरने वाले नहीं हैं। अपनी मांगों को सरकार से लागू करवाकर ही रहेंगे। उनकी जत्थेबंदी ने अन्य किसान संगठनों के साथ मिलकर 20 मार्च को संसद भवन के आगे प्रदर्शन का एलान किया है।

विज्ञापन
CBI raids farmer leader Satnam Singh house in Patiala
घर में बिखरा सामान दिखाते किसान नेता सतनाम सिंह बहिरू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किसान आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले इंडियन फार्मर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रधान सतनाम सिंह बहिरू के घर सीबीआई ने मंगलवार सुबह दबिश दी। इस दौरान सीबीआई अधिकारियों ने सुबह करीब नौ बजे से लेकर शाम चार बजे तक किसान नेता व उनके परिवार के साथ पूछताछ की।

विज्ञापन


शाम को तलाशी खत्म होने के बाद सतनाम सिंह ने मीडिया से बात की और कहा कि दिल्ली में किसान मोर्चा जीतने के बाद से केंद्र सरकार की ओर से इसमें अहम भूमिका निभाने वाले किसान नेताओं को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को उनके घर पर सीबीआई की दबिश हुई है। टीम अपने साथ किसान नेता का फोन व उनकी जत्थेबंदी का लेटर पैड भी ले गई।
विज्ञापन


किसान नेता ने बताया कि दबिश के दौरान उनके परिवार के किसी भी सदस्य को बाहर निकलने और बाहर से किसी को अंदर आने की अनुमति नहीं थी। इस दौरान सीबीआई अधिकारियों ने उनसे स्वामीनाथन रिपोर्ट के बारे में पूछताछ की। जानकारी के मुताबिक सतनाम सिंह ने स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट में केंद्र के खिलाफ याचिका दायर कर रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान नेता ने साफ किया कि वह किसी से डरने वाले नहीं हैं। अपनी मांगों को सरकार से लागू करवाकर ही रहेंगे। उनकी जत्थेबंदी ने अन्य किसान संगठनों के साथ मिलकर 20 मार्च को संसद भवन के आगे प्रदर्शन का एलान किया है। आशंका है कि केंद्र सरकार इसे रोकने के लिए सीबीआई के जरिये उन पर दबाव बना रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed