फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CBI presents Kalyani accused in Sippy murder case to court

सीपी सिद्धू हत्याकांड: जेल में रहेगी कल्याणी, अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

Tue, 21 Jun 2022 01:46 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 21 Jun 2022 01:46 PM IST
सार

20 सितंबर 2015 की रात करीब नौ बजे चंडीगढ़ के सेक्टर-27 के एक पार्क में राष्ट्रीय निशानेबाज सुखमनप्रीत सिंह उर्फ सिप्पी सिद्धू का शव मिला था। सुखमनप्रीत को चार गोलियां मारी गई थीं।

विज्ञापन
CBI presents Kalyani accused in Sippy murder case to court
सिप्पी सिद्धू हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय स्तर के निशानेबाज और वकील सुखमनप्रीत सिंह उर्फ सिप्पी सिद्धू की हत्यारोपी कल्याणी सिंह को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे 14 दिन के न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इस मामले की अब पांच जुलाई को सुनवाई होगी। सीबीआई को कल्याणी का पहले चार और बाद में दो दिन का रिमांड मिला था। रिमांड खत्म होने पर उसे मंगलवार को अदालत में पेश किया गया। 

विज्ञापन


सुनवाई के दौरान सीबीआई ने किसी तरह की रिमांड की मांग नहीं की है। वहीं दूसरी ओर कल्याणी के वकील ने मांग की है कि कल्याणी को जेल के अंदर बी क्लास सुविधा दी जाए। इस पर अदालत ने कहा है कि इसका फैसला जेल प्रबंधन लेगा। अगर नियम के अनुसार संभव होगा तो बी क्लास सुविधा दी जा सकेगी। कल्याणी के वकील ने इस मामले से जुड़े सभी दस्तावेज और 2020 में सीबीआई द्वारा फाइल अनट्रेस रिपोर्ट की कॉपी भी मांगी है। इस पर सीबीआई के वकील ने दलील दी है कि आरोपी को मामले से जुड़े दस्तावेज देने का प्रावधान नहीं है। हालांकि अभी इस मामले पर अदालत का फैसला आना बाकी है।
विज्ञापन


नारको टेस्ट कराने से इनकार
इससे पहले दो दिन की रिमांड के दौरान कल्याणी ने नारको टेस्ट कराने से इनकार कर दिया। वह लगातार खुद को बेकसूर बता रही है। इतना ही नहीं वह सीबीआई के सवालों के जवाब देने में टालमटोल कर रही है। वहीं, सीबीआई ने वारदात में इस्तेमाल एक कार बरामद कर ली है। दूसरे वाहन की तलाश जारी है। सीबीआई के मुताबिक, दोनों आरोपी अलग-अलग वाहन से वारदात स्थल पर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई का दावा है कि कल्याणी और एक अन्य व्यक्ति ने मिलकर सिप्पी सिद्धू की हत्या की है। दूसरा आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। फुटेज में वह वारदात वाले दिन घटनास्थल के पास से चेहरा ढक कर जाता दिखा है। सीबीआई ने अब उसकी पहचान कर ली है और उसकी तलाश में अलग-अलग राज्यों में दबिश दे रही है। हालांकि सीबीआई ने दूसरे आरोपी के नाम का खुलासा अभी नहीं किया है। सीबीआई के अनुसार सिप्पी की हत्या करते हुए कल्याणी व दूसरे आरोपी को एक गवाह ने देखा है। इसके सबूत सीबीआई के पास हैं फिर भी कल्याणी पूछताछ में सहयोग नहीं कर रही।

कल्याणी को घटनास्थल पर लेकर गई सीबीआई
कल्याणी को घटनास्थल और हत्या से जुड़ी अन्य जगहों पर ले जाया गया लेकिन वह वारदात के बारे में सीबीआई को कुछ नहीं बता रही। सीबीआई ने रविवार को कल्याणी के साथ हत्या में शामिल आरोपी का पता लगाने, हथियार बरामद करने, वाहन बरामद करने और कल्याणी को साथ सेक्टर-27 स्थित घटनास्थल पर ले जाने के लिए अदालत से रिमांड मांगा था। सीबीआई कल्याणी को देर रात सेक्टर-27बी स्थित उस पार्क में लेकर गई, जहां सिप्पी की हत्या हुई थी। सीबीआई ने अदालत से कल्याणी को सिप्पी के ऑफिस, पंजाब यूनिवर्सिटी, सेक्टर-19 और कल्याणी के कॉलेज ले जाने के लिए रिमांड मांगा था।


सात साल पहले गोली मारकर की गई थी हत्या
20 सितंबर 2015 की रात करीब नौ बजे चंडीगढ़ के सेक्टर-27 के एक पार्क में राष्ट्रीय निशानेबाज सुखमनप्रीत सिंह उर्फ सिप्पी सिद्धू का शव मिला था। सुखमनप्रीत को चार गोलियां मारी गई थीं। चंडीगढ़ पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी थी। इस मामले में पुलिस विभाग ने विशेष जांच दल (एसआईटी) का भी गठन किया था। मामले में हाईकोर्ट के एक जज की बेटी की भूमिका संदिग्ध पाई गई थी लेकिन फिर भी कातिलों का सुराग नहीं जुटाया जा सका था। इसके बाद केस सीबीआई को ट्रांसफर किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed