फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CBI issued alert regarding Serial kidnapper teacher

सावधानः आपके बच्चों के स्कूल में हो सकता है ये 'खतरनाक' टीचर, सीबीआई ने जारी किया अलर्ट

Wed, 11 Dec 2019 01:52 AM IST
ajay kumar राजीव शर्मा, अमर उजाला, फरीदकोट (पंजाब)
राजीव शर्मा, अमर उजाला, फरीदकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 11 Dec 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
CBI issued alert regarding Serial kidnapper teacher
इसी टीचर को लेकर सीबीआई ने जारी किया अलर्ट।

केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने पंजाब के सभी स्कूलों को एक सीरियल अपहरणकर्ता के बारे में अलर्ट जारी किया है। राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग को एक पत्र लिखकर सीबीआई ने एक अंग्रेजी अध्यापक के बारे में सचेत किया है जो विभिन्न राज्यों में छात्राओं के अपहरण मामलों में भगोड़ा चल रहा है। 

विज्ञापन


सीबीआई द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार धवल हरिशचंद्र त्रिवेदी नाम का यह आरोपी जुलाई 2012 से अगस्त 2014 के दौरान मानसा और कपूरथला के कुछ निजी स्कूलों में काम कर चुका है। ऐसे में उसके अब भी पंजाब के किसी स्कूल में कार्यरत होने की संभावना है। सीबीआई के भगोड़े अध्यापक की फोटो और प्रोफाइल भी भेजा है। 
विज्ञापन


त्रिवेदी को पंजाब से ही 14 जुलाई 2014 को गुजरात की दो नाबालिग लड़कियों के अपहरण और दुराचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में गुजरात के राजकोट की एक अदालत ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। पिछले साल 28 जुलाई को पैरोल पर जेल से बाहर आने के बाद यह आरोपी एक और नाबालिग लड़की को भगा ले गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले आठ साल में उसने ऐसा आठवां अपराध किया है। त्रिवेदी के खिलाफ सीबीआई जांच इस साल मई में तब शुरू हुई जब एक व्यक्ति ने गुजरात हाईकोर्ट में अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण की शिकायत दी। उसने आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग बेटी को त्रिवेदी ने 11 अगस्त 2018 को अगवा कर लिया था। 

सीबीआई जांच में पाया गया कि धवल त्रिवेदी पहले भी नाबालिग लड़कियों के अपहरण के सात मामलों में शामिल रहा है और इनमें से एक मामले में उसे सजा भी हो चुकी है। सीबीआई के पत्र में खुलासा किया गया है कि आरोपी फर्जी नाम व पते के साथ विभिन्न राज्यों के स्कूलों में अंग्रेजी के अध्यापक, प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल या प्रबंधक के तौर पर कार्य करता है और स्कूलों की नाबालिग लड़कियों को अपना शिकार बनाता है। 

सीबीआई जांच के अनुसार अब तक वह टीडीके चंद्र, टीकेडी चंद्र, डी कुमार और धरमिंदर कुमार के फर्जी नामों का इस्तेमाल कर चुका है। उसने हरियाणा के कालका, पंचकूला में एक फर्जी वोटर पहचान पत्र और राशन कार्ड भी बनवाया था जिसके आधार पर उसने मानसा के बुढलाडा के एक निजी स्कूल में नौकरी की थी। 

वह आम तौर पर एक अंग्रेजी अध्यापक के रूप में काम करता है या ट्यूशन कक्षाएं शुरू करता है या दूरदराज के क्षेत्रों के स्कूलों में नौकरी करता है। आरोपी, धवल त्रिवेदी के पास अपहृत लड़की के पिता का आधार कार्ड भी है इसलिए संभावना है कि वह इस आधार कार्ड का उपयोग अपनी पहचान के रूप में कर रहा हो। सीबीआई ने स्कूल शिक्षा विभाग को आरोपी और अपहृत लड़की की तस्वीरें प्रसारित करके आरोपी की पहचान करने और उसका पता लगाने में सहयोग का आह्वान किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed