फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CBI files Charge sheet against six including Chief Material Manager of Chittaranjan Rail Factory

रिश्वतकांड: चितरंजन रेल कारखाने के मुख्य सामग्री प्रबंधक समेत छह के खिलाफ सीबीआई ने दाखिल किया आरोप पत्र

Mon, 11 Apr 2022 10:18 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 11 Apr 2022 10:18 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल के चितरंजन रेल कारखाने में छापामारी में सिन्हा के साथ बिचौलिए पवन सिंह को भी गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
CBI files Charge sheet against six including Chief Material Manager of Chittaranjan Rail Factory
सीबीआई (फाइल फोटो)

विस्तार

पश्चिम बंगाल के मशहूर चितरंजन रेल कारखाने में रिश्वतखोरी के मामले में सीबीआई ने सोमवार को चंडीगढ़ की अदालत में रवि शेखर सिन्हा समेत छह आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दायर कर दिया है। सिन्हा के अलावा अन्य आरोपियों में एक निजी कंपनी के निदेशक सोनू अरोड़ा व राजन गुप्ता के अलावा प्रवीण व्यास, पवन कुमार सिंह और विनोद कुमार शामिल हैं। 

विज्ञापन


बता दें कि चितरंजन रेल कारखाने के मुख्य सामग्री प्रबंधक रवि शेखर सिन्हा को 1.8 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में सीबीआई ने 11 फरवरी 2022 को गिरफ्तार किया था। इस दौरान उनके विभिन्न ठिकानों से 1.22 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की गई थी। पश्चिम बंगाल के चितरंजन रेल कारखाने में छापामारी में सिन्हा के साथ बिचौलिए पवन सिंह को भी गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी। इन सभी आरोपियों पर चंडीगढ़ की एक निजी कंपनी को रेलवे के ठेके में फायदा पहुंचाने के लिए रिश्वत लेने का आरोप है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ की कंपनी को मिला था ठेका, फायदे के लिए की सांठगांठ
सीबीआई को शिकायत मिली थी कि चंडीगढ़ की एक निजी कंपनी को दिसंबर 2021 में चितरंजन रेल कारखाने में 28 बोगी फ्रेम बनाने का ठेका मिला था। इस ठेके में अधिक फायदा लेने के लिए कंपनी के निदेशक सोनू और राजन ने चितरंजन रेल कारखाने के मुख्य सामग्री प्रबंधक रवि शेखर सिन्हा से सांठगांठ कर ली। कंपनी को फायदा पहुंचाने का पूरा सौदा 1.80 लाख रुपये में तय हुआ था। रकम को चितरंजन पहुंचने का काम बिचौलियों को सौंपा गया था। इस पूरे मामले की सूचना सीबीआई के पास पहले से मौजूद थी। सीबीआई की टीम ने दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed