{"_id":"630205ca9ce2ef6c7842c71f","slug":"cbi-arrested-two-senior-officers-of-mes-ambala-cantt-and-two-contractors-in-bribery-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala: 22.48 लाख की रिश्वत के मामले में सेना के दो अधिकारी और दो ठेकेदार गिरफ्तार, सीबीआई ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala: 22.48 लाख की रिश्वत के मामले में सेना के दो अधिकारी और दो ठेकेदार गिरफ्तार, सीबीआई ने की कार्रवाई
Sun, 21 Aug 2022 03:45 PM IST
निवेदिता वर्मा
एएनआई, चंडीगढ़
एएनआई, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 21 Aug 2022 03:45 PM IST
सार
सीबीआई ने 22.48 लाख रुपये के रिश्वत मामले में एक वरिष्ठ बैरक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल, एक सूबेदार मेजर, एमईएस, अंबाला कैंट (हरियाणा) और दो ठेकेदारों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Arrest demo
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीबीआई ने 22.48 लाख रुपये के रिश्वत मामले में एक वरिष्ठ बैरक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल और एक सूबेदार मेजर, एमईएस, अंबाला कैंट (हरियाणा) और दो ठेकेदारों को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान, लेफ्टिनेंट कर्नल के परिसर से लगभग 32.50 लाख और आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए हैं। ठेकेदारों के कब्जे से लगभग 16 लाख रुपये की राशि भी बरामद की गई है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए लाखों के टेंडर को करोड़ों में दिया जाता था। अधिकारियों और ठेकेदार की मिलीभगत से ये खेल खेला जाता था। इस संबंध में चल रही जांच के तार सैन्य क्षेत्र में एमईएस के ठेकेदार व सैन्य अधिकारी से जुड़े होने पाए गए। सीबीआई दिल्ली की टीम ने शनिवार को अंबाला में दबिश दी और पहले ठेकेदार और अधिकारी को उठाया। पूछताछ के बाद एक आलाधिकारी के भी शामिल होने की बात सामने आई। जांच देर रात तक चलती रही थी।
विज्ञापन