फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CAT has banned the constable to head constable test

Chandigarh News: कैट ने कांस्टेबल से हेड कांस्टेबल के लिए होने वाले टेस्ट पर लगाई रोक

Sat, 31 Aug 2024 06:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 06:41 AM IST
विज्ञापन
CAT has banned the constable to head constable test
चंडीगढ़। कांस्टेबल से हेड कांस्टेबल के लिए होने वाले टेस्ट पर सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल (कैट) ने रोक लगा दी है। पुलिस विभाग की ओर से 23 अगस्त को एक नोटिस जारी कर प्रमोशन के लिए होने वाले बी-वन टेस्ट के लिए अप्लाई करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

एडवोकेट रोहित सेठ ने बताया कि 1982 से आज तक विभाग ने केवल एक बार ही बी-वन टेस्ट करवाया है जबकि कई पुलिस कांस्टेबल को बिना टेस्ट दिए ही उनकी वरिष्ठता के आधार पर प्रमोट कर दिया गया। इसके अलावा इस टेस्ट में कम से कम तीन साल की सर्विस मांगी गई है। ऐसे में कई युवा कांस्टेबल भी इस टेस्ट के लिए योग्य होंगे जबकि कई कांस्टेबल की उम्र 40 से 45 साल हो चुकी है। ऐसे में वे युवा पुलिसकर्मियों के साथ कैसे मुकाबला करेंगे। इसलिए उन्होंने इस टेस्ट पर रोक लगाने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed