फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CASO operation in Punjab to crack down on drug smugglers

Punjab: नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस ने चलाया कासो ऑपरेशन, मोगा में 300 पुलिसकर्मियों ने ली तलाशी

Mon, 08 Jan 2024 02:49 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 08 Jan 2024 02:49 PM IST
सार

मोगा की साध वाला बस्ती और इंद्रा कॉलोनी में सर्च अभियान चलाया गया। आईजी फरीदकोट रेंज इंदरवीर सिंह ने बताया कि सुबह आठ बजे सर्च अभियान शुरू किया गया था जो दो बजे तक जारी रहा। पुलिस द्वारा अभी तक नशीली गोलियां, हेरोइन, चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध शराब बरामद की है।

विज्ञापन
CASO operation in Punjab to crack down on drug smugglers
मोगा में चलाया गया कासो ऑपरेशन - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में सोमवार को नशा तस्करों पर नकेल कसने के लिए कासो ऑपरेशन चलाया गया। मोगा में आईजी फरीदकोट रेंज इंदरवीर सिंह की अगुवाई में सर्च अभियान चलाया गया। करीब 300 पुलिस कर्मचारियों ने जिले में विभिन्न स्थानों पर चेकिंग की। 
विज्ञापन


मोगा की साध वाला बस्ती और इंद्रा कॉलोनी में सर्च अभियान चलाया गया। आईजी फरीदकोट रेंज इंदरवीर सिंह ने बताया कि सुबह आठ बजे सर्च अभियान शुरू किया गया था जो दो बजे तक जारी रहा। पुलिस द्वारा अभी तक नशीली गोलियां, हेरोइन, चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध शराब बरामद की है। उन्होंने लोगों से अपील की कि नशे को रोकने के लिए पुलिस को सहयोग दें। अगर आम लोग पुलिस को इसकी सूचना दें तो पुलिस भी नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर सकती है। उन्होंने कहा कि पुलिस नौजवानों को नशे की दलदल से निकाल कर खेलों के साथ जोड़ने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed