फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cash and important documents stolen by breaking the glass of PGI female doctor's car

Chandigarh News: पीजीआई की महिला डॉक्टर की कार का शीशा तोड़कर नकदी और जरूरी कागजात चोरी

Thu, 26 Oct 2023 02:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
Cash and important documents stolen by breaking the glass of PGI female doctor's car
चंडीगढ़। सारंपगुर स्थित बोटेनिकल गार्डन के पास खड़ी पीजीआई की महिला डॉक्टर की गाड़ी का शीशा तोड़कर नकदी और कागजात चोरी कर चोर फरार हो गए। डॉ. मधुमिता की शिकायत पर सारंगपुर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस चोर का पता लगाने के लिए पार्किंग समेत आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
विज्ञापन

न्यू चंडीगढ़ की रहने वालीं डॉ. मधुमिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पीजीआई में हेपेटोलॉजी विभाग में तैनात हैं। मंगलवार सुबह 11:00 करीब बोटेनिकल गार्डन आई थी। यहां अपनी दिल्ली नंबर की ए-स्टार कार को गार्डन के सामने मौजूद इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग की पार्किंग में खड़ी कर चली गई थी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि करीब सवा घंटे बाद दोपहर 12:15 बजे जब वह वापस पार्किंग में पहुंची तो कार का शीशा टूटा हुआ अंदर रखा हरे रंग का लैपटॉप बैग और अन्य कीमती सामान चोरी हो चुका था। इसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सारंगपुर थाना पुलिस को उन्होंने घटना के बारे में बताया। पीड़िता के मुताबिक चोरी हुए सामान में उनका हरे रंग का चमड़े का लैपटॉप बैग, लेडिस पर्स, पैन और आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, कार की आरसी, बैंक का डेबिट कार्ड, पीजीआई अस्पताल का कार्ड ट्रैवल कार्ड समेत अन्य मौजूद थे। डॉ. ने बताया कि चोरी हुए पर्स में सात हजार नकदी और जरूरी कागजात थे। उनके मुताबिक चोरी की इस घटना में उन्हें करीब 20 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed