फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   cases of swine flu identify in fatehabad and chandigarh and ludhiana, know symptoms

स्वाइन फ्लू की चपेट में हरियाणा-पंजाब और चंडीगढ़, अगर दिखें ये लक्षण तो हो जाएं सावधान

Thu, 10 Jan 2019 09:31 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना/ फतेहाबाद/चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना/ फतेहाबाद/चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 10 Jan 2019 09:31 AM IST
विज्ञापन
cases of swine flu identify in fatehabad and chandigarh and ludhiana, know symptoms
सांकेतिक तस्वीर

स्वाइन फ्लू ने अपनी दस्तक हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब तक दे दी है। खासकर हरियाणा का फतेहाबाद इसकी चपेट में है। वहीं चंडीगढ़ और पंजाब के लुधियाना में भी कई लोग इससे पीड़ित हैं। स्वाइन फ्लू से बचने के लिए हमें इसके लक्षण और उपायों के बारे में जान लेना चाहिए।

विज्ञापन


लुधियाना में एक साथ चार स्वाइन फ्लू पीड़ित मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। इस खबर के बाद सेहत विभाग में हड़कंप मच गया है। मंगलवार की शाम पहले दुगरी निवासी एक 76 वर्षीय महिला के पीड़ित होने की पुष्टि हुई थी। सेहत विभाग ने पीड़ित के घर पर टीम को रवाना कर अन्य परिजनों की जांच की और उन्हें दवा दी। बुधवार दोपहर शहर के तीन अन्य मरीजों के स्वाइन फ्लू से पीड़ित होने की पुष्टि हो गई। तुरंत सेहत विभाग ने दो अन्य टीमों का गठन कर उन्हें पीड़ितों के घर रवाना किया। 

विज्ञापन

cases of swine flu identify in fatehabad and chandigarh and ludhiana, know symptoms
सांकेतिक तस्वीर

एपिडिमोलॉजिस्ट डॉक्टर दिवजोत सिंह ने बताया कि दुगरी निवासी एक महिला 29 दिसंबर को हैदराबाद गई थी। इस दौरान वहां पर बीमार हो गई। 4 जनवरी को वह लुधियाना वापस लौट आई। यहां पर तकलीफ बढ़ने के कारण उसे डीएमसी में भर्ती कराया गया था। मंगलवार देर शाम मिली रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू पीड़ित होने की पुष्टि हो चुकी है। बुधवार को तीन अन्य लोगों के स्वाइन फ्लू पीड़ित होने की पुष्टि हुई है। 

इसमें गांव ब्रह्मपुरा से 5 साल का एक बच्चा है। इसका उपचार भी डीएमसी लुधियाना में चल रहा है। शहर के टिब्बा रोड निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति के स्वाइन फ्लू पीड़ित होने की पुष्टि हुई है। चौथा स्वाइन फ्लू पीड़ित चंडीगढ़ के सेक्टर 32 स्थित डीएमसीएच में भर्ती है। 

वहीं, हरियाणा के फतेहाबाद में लगातार बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामलों से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। चार दिन पहले पुष्टि के लिए रोहतक पीजीआई भेजे गए 12 आशंकितों की रिपोर्ट आ गई है। पीजीआई से आई रिपोर्ट में 12 में से 3 मरीजों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है जिनमें एक 5 साल की बच्ची भी शामिल है।

 चंडीगढ़ में भी स्वाइन फ्लू का एक केस मिला है। पीड़ित हाल ही में पंजाब के दौरे पर गया था। जब वह वापस आया तो उसे स्वाइन फ्लू के लक्षण मिले। जांच हुई तो पॉजिटिव पाया गया। चंडीगढ़ निवासी मरीज को मोहाली के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। अब बीमारी कंट्रोल में है। उसके रिश्तेदारों को भी दवाएं दे दी गई हैं।

फ्लू के लक्षण   

cases of swine flu identify in fatehabad and chandigarh and ludhiana, know symptoms
सांकेतिक तस्वीर

 स्वाइन फ्लू के लक्षण भी सामान्य इन्फ्लूएंजा के लक्षणों की तरह ही होते हैं।
1. बुखार
2. तेज ठंड लगना
3. गला खराब हो जाना
4. मांसपेशियों में दर्द होना
5. तेज सिरदर्द होना
6. खांसी आना
7. कमजोरी महसूस करना आदि लक्षण इस बीमारी के दौरान उभरते हैं। 

ऐसे करें अपना बचाव 
1. खांसी, जुकाम, बुखार के रोगी से दूर रहें।
2. आंख, नाक, मुंह को छूने के बाद किसी अन्य वस्तु को न छुएं और हाथों को साबुन/ एंटीसेप्टिक द्रव से धोकर साफ करें।
3. खांसते, छींकते समय मुंह और नाक पर कपड़ा रखें।
4. सहज एवं तनावमुक्त रहिए। तनाव से रोग प्रतिरोधात्मक क्षमता कम हो जाती है जिससे संक्रमण होने की संभावना बढ़ जाती है। 
5. खूब उबला हुआ पानी पीएं और पोषक भोजन तथा फलों का उपयोग करें। 
7. सर्दी-जुकाम, बुखार होने पर भीड़भाड़ से बचें और घर पर ही रहकर आराम करते हुए उचित (लगभग 7-9 घंटे) नींद लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed