{"_id":"60866a6c8ebc3ec36b7a83f4","slug":"cases-of-corona-increased-rapidly-from-last-25-days-in-punjab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बढ़ रही चिंता: पंजाब में 25 दिन में बढ़े 23 हजार सक्रिय मामले, रोज हो रहा 2000 से ज्यादा का इजाफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ रही चिंता: पंजाब में 25 दिन में बढ़े 23 हजार सक्रिय मामले, रोज हो रहा 2000 से ज्यादा का इजाफा
Mon, 26 Apr 2021 12:53 PM IST
निवेदिता वर्मा
अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़
अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 26 Apr 2021 12:53 PM IST
सार
पंजाब में वैसे तो संक्रमण में 15 फरवरी के बाद से ही तेजी दर्ज हुई थी। मार्च के बाद अब अप्रैल में हालात बेकाबू हो चुके हैं। राज्य की संक्रमण दर 10 प्रतिशत से भी आगे निकल चुकी है।
विज्ञापन
कोरेाना के बढ़ते मामलों के कारण पंजाब में रविवार को लॉकडाउन भी लगा दिया गया है।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में कोरोना संक्रमण खतरनाक तेजी से बढ़ रहा है। प्रदेश में 25 दिन में 23 हजार सक्रिय मामले बढ़े हैं। विशेषज्ञों के अनुसार यदि यही हाल रहा तो अप्रैल में ही सक्रिय मामलों की संख्या 50 हजार के पार पहुंच जाएगी। पंजाब में वैसे तो संक्रमण में 15 फरवरी के बाद से ही तेजी दर्ज हुई थी। मार्च के बाद अब अप्रैल में हालात बेकाबू हो चुके हैं। राज्य की संक्रमण दर 10 प्रतिशत से भी आगे निकल चुकी है। सक्रिय मामलों की संख्या में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। अप्रैल में सक्रिय मामले 50 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ बढ़े हैं।
एक अप्रैल को राज्य में 24 हजार 644 सक्रिय मामले थे, जो 25 दिन में बढ़कर 48 हजार के पार पहुंच गए हैं। यहां अब हर रोज औसतन दो हजार से अधिक मामले बढ़ रहे हैं। सक्रिय मामलों के हिसाब से मोहाली सहित जालंधर और अमृतसर बेहद संवेदनशील है। अन्य जिलों की अपेक्षा इन तीनों जिलों में सबसे अधिक सक्रिय मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
एक अप्रैल को राज्य में 24 हजार 644 सक्रिय मामले थे, जो 25 दिन में बढ़कर 48 हजार के पार पहुंच गए हैं। यहां अब हर रोज औसतन दो हजार से अधिक मामले बढ़ रहे हैं। सक्रिय मामलों के हिसाब से मोहाली सहित जालंधर और अमृतसर बेहद संवेदनशील है। अन्य जिलों की अपेक्षा इन तीनों जिलों में सबसे अधिक सक्रिय मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
सक्रिय मामलों में 16वें स्थान पर पंजाब
सक्रिय मामलों की संख्या में देश में पंजाब 16वें स्थान पर है। हालांकि हरियाणा में भी सक्रिय मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यहां पंजाब से अधिक सक्रिय मामले दर्ज किए गए हैं। हरियाणा देश में 14वें स्थान पर है। चंडीगढ़ 25वें स्थान पर है।
दिनांक सक्रिय मामले
25 अप्रैल 48154
24 अप्रैल 46565
23 अप्रैल 43943
22 अप्रैल 40584
21 अप्रैल 38866
20 अप्रैल 36709
19 अप्रैल 35311
18 अप्रैल 34190
कैसे बढ़े सक्रिय मामलेराज्य के लिए यह बेहद चिंताजनक स्थिति है। किसी भी राज्य में सक्रिय मामले बढ़ने की दर यह दर्शाती है कि 14 दिन में ठीक होने वालों का आंकड़ा अभी कम है और नए मामलों की संख्या में रोजाना बढ़ोतरी हो रही है। पंजाब में यदि हाल रहा तो दो-चार दिन में यह संख्या 50 हजार के पार होगी। - डा. आरएस बेदी, आईएमए, चंडीगढ़
दिनांक सक्रिय मामले
25 अप्रैल 48154
24 अप्रैल 46565
23 अप्रैल 43943
22 अप्रैल 40584
21 अप्रैल 38866
20 अप्रैल 36709
19 अप्रैल 35311
18 अप्रैल 34190