फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Case registered in case related to sand mafia, one arrested

Chandigarh News: रेत माफिया से जुड़े मामले में केस दर्ज, एक गिरफ्तार

Wed, 24 Jul 2024 07:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 07:13 AM IST
विज्ञापन
Case registered in case related to sand mafia, one arrested
नयागांव। रेत माफिया से जुड़े लोगों ने दुकान पर मजदूरी का काम करने वाले 3 गरीब लोगों पर हमला करके बुरी तरह से घायल कर दिया था। जबकि इन गरीब लोगों में से एक पीड़ित की टांग टूट गई, दूसरे पीड़ित की तो पूरी आंखें ही चली गई जो अभी भी पीजीआई में दाखिल है इलाज चल रहा है। लेकिन पांच दिन बीत जाने के बाद आखिर 21 जुलाई देर रात सुधीर कुमार पुत्र दिलो यादव गांव छोटी करोर की शिकायत पर नयागांव थाना पुलिस ने कार्रवाई कर धारा 115(2), 118(1), 126(2), 109, 351(2), 191(3), 190, बीएनएस के तहत केस दर्ज कर लिया है। बीएनएस की नई धाराओं के तहत दर्ज किए गए केस में आरोपी रवि काने का बाड़ा, रवि ओर विशाल, गुरनाम नाडा एवं चार-पांच अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। इस मामले में अभी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है आगे की जांच जारी है। पीड़ितों ने प्रशासन से गुहार लगाई है इन लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। ताकि किसी गरीब के साथ आगे ऐसा ना हो।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed