फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Case registered for threatening the owner of the disc

Chandigarh News: डिस्क के मालिक को धमकी देने के मामले में केस दर्ज

Sat, 26 Aug 2023 01:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Case registered for threatening the owner of the disc
जीरकपुर। डिस्क मालिक को प्रोटेक्शन मनी के लिए धमकी देने के मामले में अब ढकोली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अनुज शर्मा पंचकूला में अलमास क्लब (डिस्क) चलाते हैं। कुछ दिन पहले ढकोली निवासी अनुज शर्मा को प्रोटेक्शन मनी के लिए गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम से व्हाट्सएप कॉल कर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई थी। इस मामले में पंचकूला पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर ढकोली पुलिस को भेज दी थी। अब ढकोली पुलिस ने एक महीने के बाद कार्रवाई की है।जानकारी के अनुसार बीते 30 जुलाई की रात करीब साढ़े 9 बजे अनुज शर्मा को व्हाट्सएप पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को कनाडा में रह रहा गोल्डी बराड़ बताया और हर महीने प्रोटेक्शन मनी देने की मांग की। उसे धमकी दी कि यदि पैसे न दिए तो उसे व उसके परिवार को जान से मार दिया जाएगा।
विज्ञापन


आरोप : ढकोली पुलिस से नहीं मिली मदद
अनुज शर्मा ने बताया कि सबसे पहले ढकोली पुलिस को ही मामले की जानकारी दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई तो पंचकूला में शिकायत दर्ज करवाने के बाद जीरो एफआईआर ढकोली थाने भेजी गई। उन्होंने ढकोली पुलिस को जानकारी दी कि जिस नंबर से उसे कॉल आई है, उसी नंबर से यमुनानगर में भी किसी व्यापारी को कॉल आई थी और वहां फायरिंग भी हुई थी। उस मामले में यमुनानगर सीआईए ने एक गैंगस्टर को गिरफ्तार भी किया था। यह सारी जानकारी देने के बाद भी ढकोली पुलिस ने कोई मदद नहीं की। डर की वजह से उसने अपना काम बंद कर गैंगस्टरों से छिपता फिर रहा है। उसे लगता है कि डिस्क जाते समय कोई न कोई उसका पीछा कर रहा है। इसे देखते हुए पंचकूला स्थित डिस्क बंद कर दिया है। अनुज शर्मा के मुताबिक ढकोली पुलिस का कहना है कि दो-चार दिन अंडरग्राउंड हो जाओ, लेकिन वह कितने दिन काम बंद रख सकता है। अनुज शर्मा ने कहा कि जल्द इन गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया जाए ताकि उसे व उसके परिवार को राहत मिल सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed