फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Case registered for making fake DD to grab Kothi

चंडीगढ़ में कोठी हड़पने के लिए जाली डीडी बनाने के मामले में केस दर्ज, किराये पर देता था

Mon, 05 Oct 2020 02:34 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 05 Oct 2020 02:34 PM IST
विज्ञापन
Case registered for making fake DD to grab Kothi
धोखाधड़ी - फोटो : pixabay
मनीमाजरा स्थित एनएसी में किरायेदार की ओर से तीन वकीलों के साथ मिलकर जाली डिमांड ड्राफ्ट (डीडी) और फर्जी कागजात तैयार कर कोठी हड़पने की कोशिश का मामला सामने आया है। कोठी मालिक सतपाल गुप्ता की शिकायत पर सेक्टर-17 थाना पुलिस ने अजय कुमार निवासी मकान नंबर 163/301 राजपुर रोड, देहरादून (उत्तराखंड) और उसका साथ देने वाले तीन वकीलों पर साजिश रचने और धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मनीमाजरा स्थित एनएसी निवासी सतपाल गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह पत्नी के साथ कोठी नंबर 144 में रहते हैं। 2013 में उन्होंने अजय कुमार को कोठी किराये पर दी थी। इस दौरान उनको असिस्टेंट कलेक्टर की तरफ से 210 रुपये का नोटिस आया। उन्होंने रुपये जमा करवा दिया। इसके बाद फिर से नोटिस आया। जब उन्होंने इस नोटिस के संबंध में जांच की तो पता चला कि अजय कुमार ने मकान की फर्जी डीडी बना रखा है।
विज्ञापन


उन जाली दस्तावेजों को एस्टेट आफिस के तीन वकीलों ने सत्यापित कर रखा है। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी। मामले की जांच के बाद मनीमाजरा थाना पुलिस ने मामला सेक्टर-17 थाना पुलिस को स्थानांतरित कर दिया। सेक्टर 17 थाना पुलिस ने सभी दस्तावेज जांचने के बाद अजय कुमार और तीन वकीलों पर मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed