फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   case registered against Punjabi film ditributer

जज सिंह एलएलबी फिल्म के डिस्ट्रिब्यूटर्स पर केस दर्ज, लाखों की धोखाधड़ी का आरोप

Wed, 12 Apr 2017 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Wed, 12 Apr 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
case registered against Punjabi film ditributer
जज सिंह एलएलबी फिल्म का पोस्टर
जुलाई-2015 में रिलीज हुई पंजाबी फिल्म जज सिंह एलएलबी के डिस्ट्रिब्यूटर्स ने फिल्म के डायरेक्टर अथरव बलूजा व अभिनेता रविंदर ग्रेवाल से लाखों रुपये की धोखाधड़ी की है। फिल्म के डायरेक्टर अथरव बलूजा की शिकायत पर पुलिस ने फिल्म के डिस्ट्रिब्यूटर इंफो सॉल्यूशंस मैनेजिंग डायरेक्टर सुमित सिंह, अमित भाटिया व सिमरनजीत सिंह पर स्टेट क्राइम ब्रांच ने 420, 417, 406 व 120 बी आईपीसी के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


वहीं, दो आरोपियों सुमित सिंह व अमित भाटिया को गिरफ्तार किया है। स्टेट क्राइम ब्रांच के डीएसपी हरजिंदर सिंह ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक इस संबंध में फिल्म के डायरेक्टर अथरव बलूजा ने बताया कि उनकी फिल्म 2015 में रिलीज हुई थी। उनका आरोपियों की कंपनी के साथ 70 लाख रुपये में एमओयू साइन हुआ था। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें 31.50 लाख रुपये का भुगतान कर दिया।
विज्ञापन


जिसके बाद उन्होंने उन्हें फिल्म का मास्टर प्रिंट सौंप दिया, लेकिन बाद में आरोपियों ने उसे शेष रकम नहीं लौटाई। इसके अलावा फिल्म से होने वाली आमदनी से भी आरोपियों ने उन्हें भुगतान करना था, लेकिन आरोपी इससे भी पीछे हट गए थे। उन्होंने कई बार कंपनी वालों से संपर्क किया, लेकिन उन्होंने उनकी एक नहीं सुनी। इसके बाद उन्होंने इस संबंध में डीजीपी पंजाब को शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जिसके बाद मामले की जांच हुई है। साथ ही आरोपियों पर 31 मार्च, 2017 को केस दर्ज किया गया था। हालांकि तब से आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस ने पूरी प्लानिंग से आरोपियों को दबोचा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्दी ही उनसे रिकवरी की जाएगी। इसके लिए पुलिस उनके बैंक खातों व अन्य एकाउंट की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed