फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Case registered against lawyer who taken out pistol in court on complaint of judge in Ropar

Ropar: बेअदबी के आरोपी को मारने के लिए निकाली थी पिस्तौल, महिला जज की शिकायत पर वकील के खिलाफ केस दर्ज

Fri, 28 Apr 2023 10:07 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़ (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़ (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 28 Apr 2023 10:07 AM IST
सार

सिख युवक जसवीर सिंह सोमवार को जूतों के साथ गुरुद्वारा श्री कोतवाली साहिब में दाखिल हो गया था। अंदर घुसते ही उसने पाठी सिंहों के साथ मारपीट शुरू कर दी और श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की। इसके बाद लोगों ने उसे दबोच लिया था। रिमांड खत्म होने पर उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां वकील ने उस पर हमले का प्रयास किया।

विज्ञापन
Case registered against lawyer who taken out pistol in court on complaint of judge in Ropar
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

रोपड़ में बेअदबी के आरोपी पर गुरुवार को भरी अदालत में हमला करने का प्रयास हुआ था। सादे कपड़ों में आए वकील ने उसे मारने के लिए पिस्तौल निकाल ली थी हालांकि पुलिस ने उसे तुरंत दबोच लिया था। जिस महिला जज की अदालत में ये सब हुआ, अब उनकी शिकायत पर आरोपी वकील साहिब सिंह खुरल के खिलाफ धारा 307 एवं 25/54/59 के तहत केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Punjab: अमृतपाल और उसके साथियों पर NSA लगाने को चुनौती देने की तैयारी, SGPC कर रही हाईकोर्ट जाने पर विचार
विज्ञापन

मोरिंडा स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री कोतवाली साहिब में हुई बेअदबी की घटना का आरोपी जसवीर सिंह को गुरुवार को रोपड़ अदालत में पेश किया गया था। पेशी के लिए लाते समय एक वकील ने उस पर पिस्तौल तान दी। इससे पहले कि वह गोली चलाता पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया। 

दो दिन का रिमांड पूरा होने के बाद गुरुवार को पुलिस जसवीर सिंह को अदालत लाई थी। उसे कड़ी सुरक्षा में अदालत परिसर लाया गया। जैसे ही उसे अदालत में पेश किया गया, वहां मौजूद एक वकील साहिब सिंह खुरल ने पिस्तौल निकाल ली थी। पुलिसकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए वकील को दबोचकर उसके हाथ से पिस्तौल छीन ली। वकील सादे कपड़ों में था। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने वकील को हिरासत में ले लिया और अदालत से आम लोगों को बाहर निकाल दिया। पूरे घटनाक्रम पर अदालत की महिला जज ने भी नाराजगी जाहिर की थी।

यह है मामला
सिख युवक जसवीर सिंह सोमवार को जूतों के साथ गुरुद्वारा श्री कोतवाली साहिब में दाखिल हो गया था। अंदर घुसते ही उसने पाठी सिंहों के साथ मारपीट शुरू कर दी और श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की। इसके बाद लोगों ने उसे दबोच लिया और पीटते हुए बाहर ले गए। इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी पर धार्मिक भावनाएं भड़काने और हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed