फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Case registered against Jannat Beverages Private Limited for irregularities in bottling plant

Chandigarh News: बॉटलिंग प्लांट में गड़बड़ी पर जन्नत बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 02 Mar 2024 02:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Case registered against Jannat Beverages Private Limited for irregularities in bottling plant
चंडीगढ़। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित मेसर्स जन्नत बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड में औचक निरीक्षण के दौरान एक्साइज विभाग को मिली गड़बड़ी के मामले में पुलिस ने कंपनी के निदेशक के खिलाफ एक्साइज एक्ट में केस दर्ज किया है। दर्ज मामले में लगाए गए आरोपों के मुताबिक एक्साइज विभाग के अधिकारियों की ओर से की गई चेकिंग में बॉटलिंग प्लांट में गड़बड़ी और शराब के स्टॉक में भारी अंतर पाया गया। पुलिस ने यह मामला एडिशनल एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर जगदीप सहगल की शिकायत पर दर्ज किया है।इस मामले में शिकायत के बाद एक्साइज एवं टैक्सेशन विभाग ने 7 फरवरी 2024 को जगदीप सहगल की अगुवाई में चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 स्थित मेसर्स जन्नत बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड में जांच की थी। इस दौरान निरीक्षण में टीम ने पाया कि स्टॉक कर रखे गए ईएनए/ब्लेंडेड उत्पाद और परिसर में तैयार हो रही शराब के मौजूद स्टॉक में भारी अंतर है। इसके बाद एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग की ओर से आरोपी बेवरेज कंपनी के खिलाफ केस दर्ज करने की सिफारिश की गई थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कंपनी के निदेशक के खिलाफ मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed