फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Case registered against four including Deepak Tinu in Bathinda

Bathinda: साथियों के साथ दीपक टीनू ने सहायक जेल अधीक्षक से की धक्का-मुक्की, जान से मारने की धमकी दी

Mon, 12 Feb 2024 03:57 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 12 Feb 2024 03:57 PM IST
सार

गैंगस्टर दीपक टीनू के जेल में भी हौंसले बुलंद हैं। यही वजह है कि उसने जेल के सहायक अधीक्षक को जान से मारने की धमकी दे डाली। इतना ही नहीं आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर अधीक्षक के साथ धक्का-मुक्की भी की। पुलिस ने शिकायत मिलने पर दीपक टीनू समेत चार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
Case registered against four including Deepak Tinu in Bathinda
गैंगस्टर दीपक टीनू। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल गैंगस्टर दीपक टीनू ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर केंद्रीय जेल के सहायक अधीक्षक जसपाल सिंह के साथ धक्का-मुक्की की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। थाना कैंट पुलिस ने जेल अधिकारी जसपाल सिंह के बयान पर आरोपी दीपक कुमार उर्फ टीनू, हरप्रीत सिंह, रविंदर सिंह, सागर सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर अगली कारवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस के पास दी शिकायत में जेल अधिकारी जसपाल सिंह ने बताया कि दीपक कुमार, हरप्रीत सिंह, रविंदर सिंह, सागर सिंह केंद्रीय जेल में बंद हैं। 11 फरवरी को उक्त सभी ने मिलकर उसके साथ धक्का-मुक्की की और जान से मारने की धमकी दी। थाना कैंट के पुलिस अधिकारी परमवीर सिंह ने कहा कि पुलिस ने जेल अधिकारी की शिकायत पर चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर कारवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed