फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Case Registered against Bhajan Singer Kanhaiya Mittal in Jalandhar

पंजाब: 'जो राम को लाए हैं... हम उनको लाएंगे' गाने वाले कन्हैया मित्तल पर केस दर्ज, उठ रही गिरफ्तारी की मांग

Wed, 27 Sep 2023 04:19 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 27 Sep 2023 04:19 PM IST
सार

पंजाब क्रिश्चियन लीडरशिप ने जालंधर के एसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर को शिकायत दी थी। पुलिस ने जांच के बाद कन्हैया मित्तल पर मामला दर्ज किया है। पंजाब किश्चियन लीडरशिप ने जल्द से जल्द कन्हैया मित्तल की गिरफ्तारी की मांग उठाई है।

विज्ञापन
Case Registered against Bhajan Singer Kanhaiya Mittal in Jalandhar
भजन गायक कन्हैया मित्तल। - फोटो : फाइल

विस्तार

'जो राम को लाए हैं... हम उनको लाएंगे' भजन गाने वाले गायक कन्हैया मित्तल के खिलाफ पंजाब के जालंधर में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। यह केस लांबड़ा थाना में दर्ज किया गया है। इससे पहले गोराया थाना में गायक मास्टर सलीम के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। मित्तल के खिलाफ मामला ईसाई समाज की शिकायत पर दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- मोहाली: कुराली की केमिकल फैक्टरी में लगी भीषण आग, पांच कर्मी झुलसे, दो धमाकों से बढ़ी दहशत
विज्ञापन


पंजाब क्रिश्चियन लीडरशिप के चेयरमैन पास्टर हरजोत सेठी व पंजाब के अध्यक्ष सुरजीत थापर ने जालंधर देहात के थाना लांबड़ा में गायक कन्हैया मित्तल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। उनका कहना है कि कन्हैया मित्तल ने दिल्ली में एक प्रोग्राम में प्रभु यीशु मसीह के बारे में गलत टिप्पणी की थी। इसकी वजह से ईसाई समाज में काफी रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- NIA Raid: पंजाब में एनआईए की छापेमारी, फिरोजपुर से गैंगस्टर अर्श डल्ला का सहयोगी राजमिस्त्री गिरफ्तार

पंजाब क्रिश्चियन लीडरशिप ने जालंधर के एसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर को शिकायत दी थी। पुलिस ने जांच के बाद कन्हैया मित्तल पर मामला दर्ज किया है। पंजाब किश्चियन लीडरशिप ने जल्द से जल्द कन्हैया मित्तल की गिरफ्तारी की मांग उठाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed