फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   case registered against 75 people including Akali leader violating DC rules gathered protest poisonous liquor case

अकाली नेता समेत 75 लोगों के खिलाफ डीसी नियमों का उल्लंघन करने पर मामला दर्ज, जहरीली शराब प्रकरण में विरोध करने के लिए सेक्टर 28 में इकट्ठा हुए थे

Mon, 10 Aug 2020 11:42 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
case registered against 75 people including Akali leader violating DC rules gathered protest poisonous liquor case
चंडीगढ़। जहरीली शराब प्रकरण में चंडीगढ़ विरोध करने आए अकाली नेता हीरा सिंह समेत 75 लोगों के खिलाफ पुलिस ने डीसी नियमों की उल्लंघन करने पर केस दर्ज किया है। सेक्टर-26 थाना पुलिस ने कांस्टेबल विकास की शिकायत पर सभी के खिलाफ आईपीसी- 188 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

डीएसपी रामगोपाल के सुपर विजन में पुलिस सेक्टर-26 स्थित गोल्फ टर्न के पास ड्यूटी पर तैनात थी। तभी सूचना मिली कि अकाली नेताओं समेत कुछ लोग सेक्टर-28 में इकट्ठा हुए हैं। इसके बाद सेक्टर-26 थाना प्रभारी नरेंद्र पटियाल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस ने उन्हें समझाया कि शहर में धारा 144 लगी है ऐसे में पांच से ज्यादा लोग इकट्ठा नहीं हो सकते। इसके बाद अकाली नेता हीरा सिंह समेत करीब 70 लोग पंजाब सरकार के खिलाफ नारे लगाते सेक्टर-26/7 की डिवाइडिंग की तरफ से राजभवन की ओर जाने लगे। जैसे ही गोल्फ टर्न के पास पहुंचे तो डीएसपी रामगोपाल की टीम ने उन्हें दोबारा रोक लिया। काफी समझाने के बावजूद जब वह नहीं माने तो सेक्टर-26 थाना पुलिस ने अकाली नेता हीरा सिंह समेत कुल 75 लोगों के खिलाफ मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed