{"_id":"5a034fff4f1c1bec538bbdc2","slug":"case-of-sending-arms-out-from-dera-sacha-sauda","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डेरे से हथियार बाहर भेजने का मामला, एसपी ने कहा- राजस्थान से निकल गए होंगे ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेरे से हथियार बाहर भेजने का मामला, एसपी ने कहा- राजस्थान से निकल गए होंगे ट्रक
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 09 Nov 2017 09:12 AM IST
विज्ञापन
Dera Sacha Sauda, Sirsa
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेरा सच्चा सौदा में हथियारों के होने और हिंसा के बाद इन्हें ट्रकों से बाहर भेजने की बात पर हरियाणा सरकार गोल-मोल जवाब देती नजर आई। इस दौरान हालात का हवाला देते हुए बताया गया कि 25 से 29 अगस्त तक यदि कुछ बाहर गया हो तो उसकी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। सरकार ने कहा कि डेरे के पिछले हिस्से में राजस्थान की बॉर्डर है और ऐसे में कई छोटे- बड़े रास्ते राजस्थान को निकलते हैं।
हाईकोर्ट ने इस पर हरियाणा सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि राजस्थान भी देश का हिस्सा है और हमारा पड़ोसी राज्य, यह कोई पाकिस्तान नहीं है जहां से मदद नहीं ली जा सकती थी। इस दौरान जब हरियाणा सरकार को हाईकोर्ट की फटकार पड़ रही थी तो एसपी सिरसा ने सामने आकर उस दौरान पैदा हुए हालात, पुलिस बल की कमी और सेना के देरी से पहुंचने के चलते बिगड़े हालात की दुहाई दी।
हाईकोर्ट ने कहा कि यह मान लेते हैं कि उस दौरान यदि सख्ती नहीं की जाती तो हालात और बदतर हो सकते थे। लेकिन क्या यह संभव है कि 25 अगस्त के बाद डेरे से सामान आदि को बाहर जाने दिया गया हो। इस पर एसपी ने कहा कि 25 से 29 अगस्त तक हालात बहुत खराब थे और इस दौरान बड़े स्तर पर हिंसा हो रही थी। सरकार की मंशा थी कि डेरे को खाली करवाया जाए, हालांकि इसकी निगरानी की जा रही थी लेकिन उस दौरान इस संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता कि कुछ सामग्री डेरे से बाहर गई हो।

राम रहीम का डेरा सच्चा सौदा
इस दौरान बताया गया कि डेरा 900 एकड़ में फैला है और इसके पीछे की ओर 10 गेट हैं। ऐसे में राजस्थान के रास्ते जाने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। लेकिन 29 अगस्त के बाद स्थिति काबू में आ गई। 4 से बढ़ाकर नाके 15 कर दिए गए। इस पर हाईकोर्ट ने एसपी को अगली सुनवाई पर हलफनामे के माध्यम से उस दौरान हुए पूरे घटनाक्रम का ब्योरा सौंपने के आदेश दिए।
अगर कोई आपत्तिजनक वस्तु निकाल दी तो जांच मात्र औपचारिकता
कोर्ट ने कहा कि यदि समय रहते कोई आपत्तिजनक वस्तु निकाल दी गई है तो डेरे की जांच की प्रक्रिया मात्र औपचारिकता या पोस्टमार्टम बनकर रह गई है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि क्या संस्थान के बाहर कोई कागज या अन्य सामान गया है। यदि नहीं तो ही जांच में सही परिणाम सामने आ सकते हैं।
डेरे में अवैध निर्माणों पर जवाब दे सरकार
कोर्ट को बताया गया था कि नियमों को ताक पर रखकर डेरे में कई निर्माण हुए। कुछ मामलों में तो सीएलयू तक की मंजूरी नहीं ली गई। इसकेबाद सरकार ने इन सभी को रेगुलराइज कर दिया। हाईकोर्ट ने कहा कि अगली सुनवाई पर टाऊन एंड कंट्री प्लानिंग इस विषय को लेकर हलफनामा दाखिल कर अपना पक्ष रखे।

डेरे से गायब पांच लोग ट्रेस
हरियाणा सरकार ने हाईकोर्ट को बताया कि डेरे से गायब हुए 25 लोगों में से पुलिस ने 5 को ट्रेस कर लिया है। डेरा प्रक्ररण के दौरान एक अपने घर वापिस आ गया था तथा बाकी के लोग अभी लापता है। इसपर हाईकोर्ट ने सरकार को आदेश दिए कि अगली सुनवाई पर वे इसको लेकर आगे उठाए गए कदमों की जानकारी दे।
ईडी और आयकर विभाग से स्टेटस रिपोर्ट तलब
हाईकोर्ट ने डेरा सच्चा सौदा मामले में आयकर विभाग और इनफोर्समेंट डायरेक्टरेट को जांच के आदेश दिए थे। बुधवार को मामले में जब केंद्र से पक्ष पूछा गया तो केंद्र की ओर से एडिशनल सॉलिसिटर जनरल सत्यपाल जैन ने बताया कि दोनों एजेंसियां जांच कर रही हैं और उन्हें स्टेटस रिपोर्ट सौंपने के लिए समय दिया जाए। हाईकोर्ट ने इस पर सुनवाई को 20 दिसंबर तक के लिए टाल दिया।