फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   case of forcible conversion has come to Haryana

महिला ने ससुरालवालों पर लगाए आरोप- धर्म परिवर्तन का दबाव डालते हैं, मारते-पीटते, घर से निकाला

Fri, 21 Dec 2018 09:46 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतिया (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतिया (हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 21 Dec 2018 09:46 AM IST
विज्ञापन
case of forcible conversion has come to Haryana
सांकेतिक तस्वीर

हरियाणा के रतिया के सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन एक कॉलोनी की विवाहिता ने ससुरालजनों पर जबरन धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने, पिटाई करने और घर से बाहर निकालने के आरोप लगाए हैं। सूचना मिलने पर शहर थाना प्रभारी ओमप्रकाश भी मौके पर पहुंचे और महिला के बयान दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस ने किसी के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया है। 

विज्ञापन


दूसरी ओर मामले की सूचना मिलने पर कई संगठनों के पदाधिकारी सरकारी अस्पताल में पहुंचे और महिला को मामले में न्याय दिलवाने का विश्वास दिलाते हुए प्रशासन से कार्रवाई करने की मांग की। संगठनों के प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि अगर मामले में ठोस कार्यवाही नहीं हुई तो मामले में आंदोलन भी करेंगे। पुलिस में दी शिकायत में विवाहिता ने बताया कि उसका मायका पंजाब के सरदूलगढ़ में है तथा लगभग 2 वर्ष पूर्व एक कॉलोनी के युवक के साथ उसकी शादी हुई थी। 
विज्ञापन


अभी दो माह पूर्व उसने एक बेटी को जन्म दिया है। पिटाई के निशान दिखाते हुए विवाहिता ने बताया कि ससुरालजन लगातार उस पर शादी के बाद से ही धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहे हैं। ससुराल के बाकी लोगों ने धर्म परिवर्तन कर लिया है तथा उस पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। उसने कहा कि जब वह गर्भवती थी तो धर्म परिवर्तन नहीं करने पर उसकी पिटाई की जाती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जब लड़की हो गई तो ससुराल के लोगों ने उसकी पिटाई की तथा कहा कि अगर धर्म परिवर्तन कर लेती तो लड़की की बजाय लड़का होता। अस्पताल में छोटी बच्ची के साथ दाखिल विवाहिता ने कहा कि उसे लड़की सहित मारपीट करके घर से बाहर निकाल दिया गया। इस बारे में शहर थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि शिकायत मिली है और इस संदर्भ में उच्चाधिकारियों के लगातार संपर्क में बने हुए हैं। महिला के बयान दर्ज कर लिए हैं। चूंकि मामला काफी संवेदनशील है, ऐसे में उच्चाधिकारियों से मार्गदर्शन के बाद कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed