फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Case of culpable murder registered against three people including singer Satvinder Bugga

Chandigarh: गायक सतविंदर बुग्गा सहित तीन लोगों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज, भाई से जमीनी विवाद का मामला

Sat, 13 Jan 2024 10:49 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: श्याम जी. Updated Sat, 13 Jan 2024 10:49 PM IST
सार

भाई से जमीनी विवाद के मामले में पुलिस ने पंजाबी सिंगर सतविंदर बुग्गा सहित तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। विवाद के दौरान भाई दविंदर सिंह की पत्नी की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Case of culpable murder registered against three people including singer Satvinder Bugga
सिंगर सतविंदर और मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहगढ़ साहिब की थाना बडाली आला पुलिस ने पंजाबी सिंगर सतविंदर बुग्गा सहित तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह केस थाना बड़ाली आला सिंह पुलिस ने 23 दिसंबर को गायक सतविंदर बुग्गा निवासी गांव मकारोपुर के भाई दविंदर सिंह की पत्नी की हुई मौत के मामले में तीन लोगों पर विभिन्न धाराओं तहत केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन


बसी के डीएसपी मोहित सिंगला ने बताया कि पुलिस तीन आरोपियों की तलाश कर रही है। आरोपियों में सतविंदर सिंह, हजारा सिंह व हरविंद्र सिंह के नाम शामिल हैं। थाना बडाली आला सिंह में सतविंदर बुग्गा के भाई दविंदर सिंह भोला की शिकायत पर आईपीसी की धारा 304, 323, 341, 506, 34 के तहत केस दर्ज किया है। दविंदर सिंह भोला ने एफआईआर में लिखवाया है कि उसका भाई सतविंदर बुग्गा के साथ काफी समय से जमीनी विवाद चलता आ रहा है। 23 दिसंबर को वह अपने खेतों में गया था तो वहां पहले से सतविंदर अपने दोनों साथियों समेत मौजूद था, जिसने उसे वहां साथियों सहित घेर लिया।
विज्ञापन


जब वह वीडियो बनाने लगा तो उसका मोबाइल झपट लिया गया। सतविंदर बुग्गा, हजारा सिंह व गुरविंदर सिंह ने उसे जमीन पर गिरा दिया। इसी बीच दविंदर कार लेकर जाने लगा तो सतविंदर बुग्गा व हरविंदर सिंह ने कार की ताकी पकड़ ली और कार की चाबी निकाल ली। तभी उसके नौकर सुशील ने घर जाकर उसकी पत्नी अमरजीत कौर को बताया। उसकी पत्नी मोटर पर आई तो वहां सतविंदर बुग्गा ने भाभी अमरजीत कौर को बाजू से पकड़ धक्का मारा और वह जमीन पर गिर गई, जिससे उसके सिर में चोट लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता दविंदर सिंह ने बताया उसकी पत्नी को होश नहीं रहा। उसने अपनी पत्नी के हाथ-पांव की मालिश कर उसे होश में लाया तभी वहां पुलिस आ गई थी। पुलिस के सामने उसकी पत्नी की तबीयत फिर बिगड़ गई। इसके बाद पहले उसकी पत्नी को सिविल अस्पताल खेड़ा, फिर फतेहगढ़ साहिब लेकर गए। वहां से सेक्टर-32 चंडीगढ़ रेफर किया गया। इसी बीच उसकी पत्नी की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed