{"_id":"5e5fcc8e8ebc3eeb572e3863","slug":"case-of-big-negligence-in-online-registration-form","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही: पंजाबी विश्वविद्यालय में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फार्म पर लगाई कुत्ते की फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही: पंजाबी विश्वविद्यालय में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फार्म पर लगाई कुत्ते की फोटो
Thu, 05 Mar 2020 12:48 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 05 Mar 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाबी यूनिवर्सिटी के परीक्षा रजिस्ट्रेशन फार्म पर स्टूडेंट के बजाय कुत्ते की फोटो लगाने का मामला सामने आया है। मामला सामने आने के बाद वीसी ने इसका गंभीर नोटिस लिया है और उन्होंने विभागीय जांच के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक वीसी डॉ. बीएस घुम्मन ने अधिकारियों के साथ मीटिंग की है। इस दौरान उन्होंने डीन अकादमिक गुरदीप सिंह बत्तरा को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। इस पर डीन अकादमिक की ओर से संबंधित विभाग के अधिकारियों से पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
एक विद्यार्थी ने पंजाबी यूनिवर्सिटी में प्राइवेट दाखिले के लिए फार्म भरा था। कई दिनों बाद जब यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर उसने ऑनलाइन अपना परीक्षा रजिस्ट्रेशन फार्म देखा तो वहां उसकी फोटो की जगह पर कुत्ते की तस्वीर लगी हुई थी। इसके साथ ही फार्म के आखिरी पन्ने पर हस्ताक्षर वाली जगह पर भी कुत्ते की ही तस्वीर छापी हुई थी।
विज्ञापन
पीयू के परीक्षा शाखा के पूर्व कंट्रोलर व अर्थशास्त्र विभाग के मौजूदा हेड डॉ. बलविंदर टिवाना ने बताया कि अगर परीक्षा रजिस्ट्रेशन फार्म पर कुत्ते की फोटो लगी हुई है, तो वह साइबर कैफे की गलती हो सकती है, जहां से स्टूडेंट ने फार्म भरवाया था। अकसर साइबर कैफे वाले इस तरह की गलती कर देते हैं या फिर स्टूडेंट ने अपनी आईडी किसी अन्य स्टूडेंट के साथ शेयर की होगी।