फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Case filed against financier, his wife and her brother for abetting suicide

Chandigarh News: आत्महत्या के लिए उकसाने पर फाइनेंसर, पत्नी और उसके भाई पर केस

Fri, 27 Jun 2025 12:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Case filed against financier, his wife and her brother for abetting suicide
मनीमाजरा। पुरोहित मोहल्ला निवासी 67 वर्षीय बुजुर्ग की आत्महत्या के मामले में मनीमाजरा थाना पुलिस ने फाइनेंसर, उसकी पत्नी और उसके भाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। बुजुर्ग सतीश कुमार ने मरने से पहले सुसाइड नोट में लिखा था कि डीजीपी साहब फाइनेंसर ईदम खान गिल से बहुत परेशान हूं। मृतक ने लिखा था कि उसने फाइनेंसर, उसकी पत्नी सोनी और फाइनेंसर के भाई ताज मोहम्मद से 12 लाख रुपये लिए थे। इसके उन्होंने 15 लाख रुपये लौटाने थे। फाइनेंसर को 13 लाख रुपये लौटा भी दिए थे, लेकिन फाइनेंसर ने 2 लाख के 26 लाख बना दिए। इस कारण तीनों उसे बहुत परेशान कर रहे थे। उन्होंने घर के ऊपर वाले फ्लोर पर कब्जा भी कर लिया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed