{"_id":"605cf7788ebc3e8d195ac6b2","slug":"case-filed-against-father-and-son-for-cheating-rs-16-lakh-in-the-name-of-selling-house-chandigarh-news-pkl408377647","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान बेचने के नाम पर 16 लाख की ठगी में पिता पुत्र पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान बेचने के नाम पर 16 लाख की ठगी में पिता पुत्र पर केस दर्ज
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंचकूला निवासी एक व्यक्ति से मकान बेचने के नाम पर 16 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि
सेक्टर-41 निवासी पिता-पुत्र समेत अन्य ने ठगी की है। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने मदन गोपल सिंह और उसके बेटे जसकीरत समेत अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गजेंद्र रोहिला ने बताया कि वह पंचकूला सेक्टर-15 निवासी हैं। वह चंडीगढ़ में मकान तलाश रहे थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात उक्त आरोपियों से हुई, जो उनके जानकार हैं। आरोप है कि आरोपियों ने सेक्टर-41 के एक मकान को बेचने के लिए उनसे डील की। इसके बाद उन्होंने आरोपियों को बैंक खाते से 11 लाख और फिर दो लाख रुपये नगद दिए। इसके बाद पता चला कि सीएचबी से मकान की फाइल क्लियर नहीं है। इसके लिए आरोपियों ने तीन लाख रुपये और ले लिए। इसके बाद जब उन्होंने मकान की फाइल को एस्टेट ऑफिस से चेक करवाया तो पता चला कि मकान की रजिस्ट्री पहले ही हो चुकी है। परेशान होकर उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी।