{"_id":"62122ba0d0981009886ff8f2","slug":"case-filed-against-actress-mahi-gill-and-son-of-bjp-candidate-in-firozpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Election 2022: अभिनेत्री माही गिल और भाजपा प्रत्याशी के बेटे पर केस दर्ज, जानें- क्या है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Election 2022: अभिनेत्री माही गिल और भाजपा प्रत्याशी के बेटे पर केस दर्ज, जानें- क्या है पूरा मामला
Sun, 20 Feb 2022 05:27 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 20 Feb 2022 05:27 PM IST
सार
भाजपा नेता एवं फिल्म अभिनेत्री माही गिल के खिलाफ पंजाब के फिरोजपुर में केस दर्ज किया गया है। उन पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप है।
विज्ञापन
माही गिल
- फोटो : @MahieGillOnline
विस्तार
फिरोजपुर के थाना कैंट पुलिस ने चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में पंजाबी फिल्मों की अभिनेत्री माही गिल और फिरोजपुर शहरी हलके से भाजपा प्रत्याशी राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी के बेटे अनुमीत सिंह सोढ़ी उर्फ हीरा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक फिरोजपुर छावनी के आजाद चौक पर 11 फरवरी को भाजपा प्रत्याशी राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी के हक में रैली की गई थी।
विज्ञापन
रैली को अनुमीत सिंह सोढ़ी और पंजाबी फिल्म की अभिनेत्री माही गिल संबोधित कर रही थी। दोनों के साथ 20 अन्य लोग मौजूद रहे। जांच करने पर पता चला कि इन्होंने आजाद चौक पर रैली करने के लिए जिला चुनाव आयोग से आज्ञा नहीं ली थी। इसीलिए रिटर्निंग अधिकारी की शिकायत पर थाना कैंट पुलिस ने अनुमीत और माही गिल के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी के बेटे अनुमीत सिंह समेत 20 पर मामला दर्ज
थाना सदर पुलिस ने चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में फिरोजपुर शहरी हलके के भाजपा प्रत्याशी राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी के बेटे रघुमीत सिंह सोढ़ी समेत 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ये लोग शनिवार को सीमांत गांव चांदीवाला, गट्टी राजोके व छीने वाला में चुनाव प्रचार कर रहे थे जबकि चुनाव प्रचार 18 फरवरी को बंद हो चुका है। जिला चुनाव आयोग की टीम ने इन्हें गांवों में चुनाव प्रचार करते समय पकड़ लिया था।
विज्ञापन