फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Case filed against accused and his mother

सजा से बचने को दुष्कर्म पीड़िता से रचा ली शादी, फिर करने लगे परेशान, अब घर से निकाला

Thu, 26 Dec 2019 12:44 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 26 Dec 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
Case filed against accused and his mother
प्रतीकात्मक तस्वीर

दुष्कर्म के मामले में बरी होने के लिए एक युवक ने अपने परिजनों के साथ मिल साजिश के तहत दुष्कर्म पीड़िता से शादी कर ली। अदालत में दिए बयान में आरोपियों ने कहा कि वह पीड़िता को उसके हिस्से की 30 गज जमीन और पांच हजार रुपये महीना खर्च देंगे लेकिन कुछ समय बीतने के बाद आरोपियों ने पीड़िता के साथ मारपीट शुरू कर दी और उसे घर से निकाल दिया। 

विज्ञापन


पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। मामले की जांच के बाद आरोप सही पाए जाने पर पीड़िता की शिकायत पर थाना पीएयू पुलिस ने हंबड़ा रोड स्थित आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 15 जुलाई 2015 में थाना हैबौवाल में उन्होंने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। आरोपी के जेल जाने के बाद आरोपी के पिता पीड़िता के परिजनों से मिले। उन्होंने बेटे की शादी उसी से करने की बात की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अदालत में बयान दिया कि वह आरोपी और पीड़िता के नाम साठ गज जमीन कर देंगे। साथ ही पीड़िता के खाते में हर 15 तारीख को पांच हजार रुपये जमा करवाएंगे। इसके बाद 6 नवंबर 2015 में आरोपी और पीड़िता की शादी हो गई। इसके बाद आरोपी अदालत से बरी हो गया। 

आरोपी के अदालत से बरी होने के बाद आरोपियों ने पीड़िता के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी और परेशान करने लगे। आरोपियों ने बयान में कही शर्तें भी नहीं मानी। शर्तें मानने की बजाय आरोपियों ने पीड़िता को घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद पीड़िता ने शिकायत पुलिस को दी। पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच के बाद आरोप सही पाए गए। 

आरोपी के पिता की अप्रैल 2019 में मौत हो गई थी। पुलिस ने दोनों मां-बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई निशान सिंह ने बताया कि आरोपियों के घर छापामारी की गई थी लेकिन आरोपी नहीं मिले। उनके घर परिजनों को नोटिस थमा दिया गया है। जल्द ही आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed