फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CAS promotion of teachers also hangs with Dean's election

Chandigarh News: डीन चुना डीन चुनाव के साथ शिक्षकों के कैस प्रमोशन भी लटके

Fri, 16 Dec 2022 08:33 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2022 08:33 PM IST
विज्ञापन
CAS promotion of teachers also hangs with Dean's election
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन की ओर से पुटा के 2022-23 रोडमैप को लेकर बैठक की गई। इसमें चर्चा की गई कि पुटा की ओर से लगातार मांग के बावजूद अभी तक पीयू की ओर से शिक्षकों की (कॅरिअर एडवांसमेंट स्कीम) कैस प्रमोशन का मुद्दा नहीं सुलझाया गया है। वहीं, फैकल्टी डीन के चुनाव स्थगित करने के कारण अब कैस प्रमोशन में देरी होगी। इसके अलावा अकादमिक और शोध में भी बिना डीन के नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

पुटा की अध्यक्ष सुपिंदर ने बताया कि वीरवार को हुई बैठक में पुटा सदस्यों ने पंजाब सरकार की तर्ज पर शिक्षकों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू करवाने को लेकर चर्चा की। वहीं सातवें पे कमीशन को लागू कर तनख्वाह उसके अनुसार जारी करने को लेकर पुटा की ओर से प्रदर्शन किया गया था। इसके बाद वीसी दफ्तर से सातवें पे कमीशन को जारी करने को लेकर पत्र जारी किया गया। रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेल के निदेशक की नियुक्ति में वरिष्ठता सूची की अनदेखी करने के खिलाफ कार्रवाई करवाने को लेकर वीसी से दोबारा बातचीत करने को लेकर चर्चा हुई। डेंटल इंस्टीट्यूट में शिक्षकों की प्रमोशन पॉलिसी को जल्द लागू करवाने को लेकर वीसी से आग्रह करने के लिए सदस्यों ने कहा।
विज्ञापन

वरिष्ठ शिक्षकों को दिए जाएं सेवानिवृत्ति फायदे
बैठक में पुटा ने वरिष्ठ व सेवानिवृत्त शिक्षकों को सेवानिवृत्ति के बाद आने वाली समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। उन्होंने चर्चा की कि शिक्षकों को सेवानिवृत्ति के बाद समय से रिटायरमेंट फायदे नहीं दिए जा रहे हैं, जिसके कारण उन्हें पीयू प्रशासन के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। विभागों और सेंटर के विलय को लेकर पुटा ने विरोध किया और भविष्य में विभागों के विलय का विरोध करने पर सहमति जताई। इस दौरान पास्ट सर्विस काउंट नहीं करने पर चिंता व्यक्त की गई, क्योंकि इससे शिक्षकों को नुकसान झेलने पड़ रहे हैं। बैठक के दौरान शिक्षकों के सेक्टर-14 और 25 के रिहायशी क्षेत्रों में आ रही समस्याओं पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed