{"_id":"5fbacc5c8ebc3e9bfa0ce240","slug":"carpenter-revealed-stole-more-than-100-kinds-of-furniture-from-p-u-chandigarh-news-pkl394852661","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ई का खुलासा-पीयू से 100 से ज्यादा तरह का फर्नीचर चुराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ई का खुलासा-पीयू से 100 से ज्यादा तरह का फर्नीचर चुराया
विज्ञापन
चंडीगढ़ । पंजाब यूनिवर्सिटी से हेरिटेज कुर्सियां चुराने के मामले में आरोपी बढ़ई ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। सूत्रों के अनुसार, आरोपी सरफराज ने पूछताछ में बताया कि पंजाब यूनिवर्सिटी से 48 नहीं, बल्कि अलग अलग विभागों से 100 से ज्यादा तरह के हेरिटेज फर्नीचर चुराए हैं। फर्नीचर को मरम्मत कर आगे डीलरों को बेचा गया है। इसके बाद डीलरों ने दिल्ली और मुंबई पहुंचाकर महंगे दामों में विदेशों में सप्लाई किया है।
अपराध शाखा की टीम ने रविवार रात एक और आरोपी को हिरासत में लिया है। गैंग में कई लोग शामिल हैं, जिनकी पहचान हो चुकी है। अब इनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। सूत्रों के अनुसार, चोरी की वारदात में सेक्टर-25 के रहने वाले कुछ युवक भी शामिल हैं। उधर, बढ़ई सरफराज से पूछताछ चल रही है। टीम को शक है कि इसमें पीयू का कोई कर्मचारी भी शामिल है। क्योंकि इतनी मात्रा में फर्नीचर चोरी हो जाए और पीयू को पता न चले, यह हो नहीं सकता। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।
पीयू के मनोविज्ञान विभाग के अधीक्षक मंजीत सिंह ने पुलिस को हेरिटेज चोरी होने की शिकायत दी थी। इसके बाद ही सेक्टर-25 से बढ़ई सरफराज को धनास के पास से पकड़ा गया था। कुल 20 कुर्सियां उससे बरामद की गई थीं।