फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   car market in chandigarh, remains closed, chandigarh news

बंद हुआ संडे कार बाजार, डीलर्स हल्लोमाजरा में शिफ्टिंग को नहीं तैयार

Wed, 04 Jan 2017 10:27 AM IST
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 04 Jan 2017 10:27 AM IST
विज्ञापन
car market in chandigarh, remains closed, chandigarh news
Car Market - फोटो : File Photo
चंडीगढ़ के सेक्टर-7 में लगने वाला संडे कार बाजार 32 साल में पहली बार बंद हो गया है। दो हफ्ते से यह बाजार नहीं लगा। हर रविवार को यहां हरियाणा, पंजाब, हिमाचल और जम्मू कश्मीर के खरीदार कार खरीदने आते थे। प्रशासन और निगम ने हल्लोमाजरा में जो नया कार बाजार बनाया है। उसकी नीलामी भी पूरी तरह से फेल हो चुकी है। कार डीलर वहां जाने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन


नीलामी की नई तारीख घोषित करेगा निगम
हल्लोमाजरा में नए बनाए गए कार बाजार की 51 साइट्स के लिए बुधवार को सेक्टर-27 के कम्युनिटी सेंटर में नीलामी तय की गई थी, लेकिन किसी भी कार डीलर ने आवेदन नहीं किया। ऐसे में नीलामी खारिज कर दी गई है। इससे पहले 18 को भी नीलामी फेल हो चुकी है। ज्वाइंट कमिश्नर वीरेंद्र चौधरी का कहना है कि अब नीलामी के लिए नई तारीख घोषित की जाएगी, लेकिन तब तक मध्य मार्ग पर कार बाजार नहीं लगेगा।
विज्ञापन


दो हफ्ते से नहीं लगा बाजार, अब बेरिकेड्स लगेंगे
दो सप्ताह से संडे कार बाजार नहीं लगा है। कुछ डीलर्स ने चोरी छिपे कारोबार किया, लेकिन इस संडे से वह भी नहीं हो पाएगा क्योंकि निगम कमिश्नर ने अतिक्रमण हटाओ दस्ते को अवैध तौर पर काम कर रहे कारोबारियों की कारें जब्त करने के निर्देश दिए हैं। इस संडे सेक्टर-7 मध्य मार्ग पर लगने वाले कार बाजार को बेरिकेड्स लगाकर बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हल्लोमाजरा न सेफ न वहां ज्यादा स्पेस
कार डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गुलशन कुमार का कहना है कि हल्लोमाजरा में कार बाजार सेफ नहीं है। खाली जमीन है जबकि डीलर्स साइट पर बूथ के निर्माण की भी मांग कर रहे हैं। कार बाजार भी काफी छोटा है। मुश्किल से 500 कार के लिए भी जगह नहीं है। उन्होंने बताया कि इसके खिलाफ पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट में अलग से अर्जी दाखिल की हुई है, जिसकी सुनवाई 12 जनवरी को है। उनका कहना है कि अगर बारिश हो जाए तो खुले में डीलर्स किस तरह से कारोबार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed