फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Car hit a cyclist, death

Chandigarh News: साइकिल सवार को कार ने मारी टक्कर, मौत

Fri, 04 Aug 2023 01:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Car hit a cyclist, death
लालड़ू। अंबाला-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत हो गई है। मृतक की पहचान करम सिंह (52) निवासी सितारपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों को सौंप दिया है। एएसआई सलिंदर कुमार के अनुसार मृतक के बेटे दलेर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पिता करम सिंह अपनी साइकिल पर अंबाला-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित जेसीबीएल कंपनी में ड्यूटी के लिए जा रहा था। वह भी उनके पीछे किसी काम से लालडू मंडी की ओर जा रहा था। जैसे ही उनके पिता अंबाला-चंडीगढ़ मार्ग के निकट पहुंचे तो उसी समय चंडीगढ़ की ओर से आ रही एक कार ने उन्हें टक्कर मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। उन्हें तुरंत सरकारी अस्पताल डेराबस्सी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है। फरार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed