फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Car driver hits ACP car from behind in Jalandhar

Jalandhar: फ्लाईओवर पर नशे में धुत युवक ने पुलिस की गाड़ी को मारी टक्कर, एसीपी बाल-बाल बचे, गनमैन घायल

Fri, 17 Nov 2023 10:08 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 17 Nov 2023 10:08 PM IST
सार

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पीसीआर की टीम ने नशे में धुत कार चालक को हिरासत में ले लिया और मामले की जांच में जुट गई। हादसा होने के बाद दोनों क्षतिग्रस्त गाड़ियां सड़क पर खड़ी रहीं। हालांकि बाद में पुलिस ने किनारे किया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि युवक नशे में धुत था। गाड़ी की रफ्तार तेज थी।

विज्ञापन
Car driver hits ACP car from behind in Jalandhar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पंजाब के जालंधर में गुरुवार की देर रात 11:45 बजे थाना नवी बारादरी के अंतर्गत बस स्टैंड फ्लाईओवर पर नशे में धुत युवक ने नाइट डोमिनेशन एसीपी जतिंदर पाल सिंह की गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ लेकिन इस दौरान दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं।

विज्ञापन


हादसे के दौरान एसीपी का गनमैन एवं हेड कांस्टेबल अमनदीप सिंह घायल हो गए। उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। डीएसपी जतिंदर पाल सिंह अपने गनमैन और ड्राइवर के साथ गाड़ी से नाइट डोमिनेशन संविधान चौक (बीएमसी चौक) से बीएफएस चौक की तरफ जा रही थे। जब वह बस स्टैंड फ्लाईओवर पर पहुंचे तो पीछे से आ रही होंडा सिटी कार ने डीएसपी की गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि तेज रफ्तार होंडा सिटी कार की टक्कर से एसीपी की गाड़ी फुटपाथ पर चढ़ गई और क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


वहीं, दूसरी तरफ घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पीसीआर की टीम ने नशे में धुत कार चालक को हिरासत में ले लिया और मामले की जांच में जुट गई। हादसा होने के बाद दोनों क्षतिग्रस्त गाड़ियां सड़क पर खड़ी रहीं। हालांकि बाद में पुलिस ने किनारे किया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि युवक नशे में धुत था। गाड़ी की रफ्तार तेज थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed