फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Car and cash looted by robbers in Panipat

पानीपत में लुटेरों ने कार और नकदी लूटी

Sun, 28 Sep 2014 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत Updated Sun, 28 Sep 2014 12:04 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। हुडा सेक्टर-24 के बाईपास पर तीन हथियारबंद बाइक सवार बदमाश करनाल निवासी एक व्यक्ति की कार और 15 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार बडौता गांव, जिला करनाल निवासी प्रवीण कुमार बीती रात करीब साढे़ दस बजे अपनी कार में सवार होकर पानीपत के हुडा सेक्टर-24 के बाईपास से गुजर रहा था। रास्ते में तीन बदमाशों ने अपनी बाइक उनकी कार के आगे अड़ाकर रुकवा ली और उन पर रिवाल्वर तान दी।

तीनों बदमाशों ने प्रवीण की कार और उनके 15 हजार रुपये लूट लिए। लूट के बाद बदमाशों में से दो कार तथा तीसरा बाइक पर सवार होकर फरार हो गया। प्रवीण ने जैसे-तैसे घटना की सूचना पानीपत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने वीटी कर पुलिस नाकों, पीसीआर व राइडरों को सचेत कर दिया मगर  लुटेरों बच कर निकल गए।
विज्ञापन


थाना चांदनी बाग पुलिस ने प्रवीण की शिकायत पर तीन अज्ञात लुटेरों के खिलाफ नकदी और वाहन लूट के आरोप में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  पुलिस प्रवक्ता अनिल कुमार ने बताया कि करनाल निवासी प्रवीण की कार व नगदी की लूट हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed