फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   captian amrinder singh and navjot sidhu were absent in arun jaitely rally

वित्तमंत्री जेटली की रैली में न सिद्धू पहुंचे और न ही कैप्टन

Wed, 15 Jul 2015 02:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 15 Jul 2015 02:26 PM IST
विज्ञापन
captian amrinder singh and navjot sidhu were absent in arun jaitely rally

लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली व सिद्धू दंपति के बीच पैदा हुई तल्खी लगता है अभी तक खत्म नहीं हुई। यही वजह है कि अकाली-भाजपा गठजोड़ की ओर से आयोजित रैली में सिद्धू दंपति शामिल नहीं हुए। भाजपा हाईकमान ने लोकसभा चुनाव में सिद्धू का टिकट काट कर अरुण जेटली को देकर अमृतसर संसदीय क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतारा था।

विज्ञापन


इसी बात को लेकर कभी राजनीति में अरुण जेटली को गुरु का दर्जा देने वाले नवजोत सिंह सिद्धू के बीच मतभेद पैदा हो गए थे। इन्हीं मतभेदों के चलते जे टली के चुनाव प्रचार में सिद्धू नहीं आए थे। अरुण जेटली की रैली के लिए डॉ. नवजोत कौर सिद्धू व नवजोत सिंह सिद्धू को पार्टी ने न्यौता दे रखा था।
विज्ञापन


डॉ. सिद्धू के निजी सचिव गौरव वासुदेव ने बताया कि मैडम दिल्ली में हैं। नवजोत सिंह सिद्धू को भी बार-बार फोन करके सब कुछ जानने की कोशिश की गई पर उन्होंने काल रिसीव नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुलावे के बावजूद भी कैप्टन भी नहीं गए  

captian amrinder singh and navjot sidhu were absent in arun jaitely rally

लोकसभा चुनाव में करारी पराजय के बाद पहली बार गुरुनगरी आ रहे केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सियासी मर्यादा का ख्याल रखते हुए अपने मंच पर आने के लिए सांसद कैप्टन अमरिंदर सिंह को भी पंजाब सरकार की ओर न्योता भिजवाया था।

यहां तक कि कैप्टन का नाम मुख्य स्टेज की बैक पर लगे बड़े होर्डिंग पर भी अंकित था। कैप्टन को विशेष मेहमान के तौर पर आमंत्रित किया गया था।

इतना ही नहीं राज्य स्तरीय समागम के लिए जारी सरकारी विज्ञापन में भी कैप्टन के नाम का जिक्र है। वह रैली में शामिल नहीं हुए। कांग्रेसियों का कहना है कि जनसंपर्क अभियान में व्यस्तता के कारण वह खुद इस रैली में नहीं आए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed