फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Captain working as agent of BJP Says Raghav Chadha

मोदी के एजेंट के तौर पर काम कर रहे हैं कैप्टन, भाजपा में हो जाना चाहिए शामिल : राघव चड्ढा

Sun, 10 Jan 2021 12:56 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 10 Jan 2021 12:56 PM IST
विज्ञापन
Captain working as agent of BJP Says Raghav Chadha
राघव चड्ढा। - फोटो : @raghav_chadha

सिख धर्म के 9वें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें जन्म शताब्दी समारोह के मौके पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को न बुलाने के फैसले पर पंजाब के मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा द्वारा की गई टिप्पणी का आम आदमी पार्टी ने विरोध जताया है। राघव चड्ढा ने कहा कि आज किसान आंदोलन के चलते पूरा देश किसानों के समर्थन में खड़ा है लेकिन पंजाब की कांग्रेस सरकार एसजीपीसी की ओर से श्री गुरु तेग बहादुर जी के जन्म शताब्दी समारोह कार्यक्रम में प्रधानमंत्री को बुलाने की वकालत कर रही है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कैप्टन मोदी के एजेंट के तौर पर काम कर रहे हैं और जो भी उनकी ओर से गाइडलाइन जारी की जाती है, कैप्टन उस पर आंख बंद कर काम करते हैं। चड्ढा ने कैप्टन को सलाह देते हुए कहा कि अब उनके पास अपनी नाकामी और अपने परिवार के भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने का सुनहरा अवसर है कि वह झूठी देशभक्त पार्टी बीजेपी में औपचारिक तौर पर शामिल हो जाएं। अब लोगों को यह पता चल गया है कि मुख्यमंत्री कांग्रेस की चादर ओढ़कर बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं। आने वाले समय में जनता उनको जवाब देगी।  
विज्ञापन


चड्ढा ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह बेटे के खिलाफ हो रही ईडी की कार्रवाई से परेशान व बेबस हैं। अब मोदी और शाह को खुश रखना उनकी मजबूरी है। पुत्र मोह के चलते कैप्टन ईडी दफ्तर में घूम रहे अपने बेटे रणइंदर सिंह की फाइलों को रोकने के लिए उन्हें नाराज नहीं करना चाहते। इसलिए कैप्टन धार्मिक संस्था जो खुद फैसले लेने में स्वतंत्र है, उसके कामों में भी हस्तक्षेप की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के नेताओं के खिलाफ मानहानि केस में किसानों की कर रहे हैं मदद : चड्ढा

भाजपा के नेताओं के खिलाफ मानहानि केस में किसानों की आम आदमी पार्टी मदद कर रही है। पार्टी उन सभी किसानों को कानूनी सहायता प्रदान कर रही है, जिन्होंने अपमानजनक टिप्पणी करने वाले भाजपा नेताओं को नोटिस भेजा है। राघव चड्ढा ने कहा कि किसानों पर अपमानजनक और अभद्र टिप्पणी करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

किसानों ने बॉलीवुड अभिनेत्री समेत कई भाजपा के विधायक, सांसद और मंत्रियों को कानूनी नोटिस भेजा है। उन्होंने कहा कि भाजपा वालों ने किसानों को बदनाम करने के लिए उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणी की। हमें पूरा भरोसा है कि जीत हमारे किसान भाइयों की ही होगी।

उन्होंने कहा कि यह साबित हो चुका है कि पूरी भाजपा और मोदी सरकार रणनीति के तहत किसान आंदोलन को बर्बाद करने और किसानों को बदनाम करने की साजिश रच रही है। उन्होंने कहा कि आप हर मोर्चे पर किसानों के साथ खड़ी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed