फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   captain says about bail out of DSP Bhola singh in drug racket case, at chandigarh,

ड्रग रैकेट में DSP भोला की रिहाई पर भड़के कैप्टन, किया बड़ा ऐलान

Sat, 13 Aug 2016 09:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Updated Sat, 13 Aug 2016 09:08 PM IST
विज्ञापन
captain says about bail out of DSP Bhola singh in drug racket case, at chandigarh,
पंजाब ड्रग रैकेट मामले में आरोपी जगदीश भोला - फोटो : फाइल फोटो
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हेरोइन तस्करी के चर्चित केस में जगदीश भोला की रिहाई पर सवाल उठाया है। कैप्टन ने अपने बयान में कहा है कि यह मुद्दा सिर्फ भोला को सजा देने या न देने का नहीं है, बल्कि उन हजारों युवाओं को न्याय दिलाने का है, जो नशा सप्लाई और इसका प्रयोग कर अपनी जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन


कैप्टन ने कहा है कि यदि भोला बेकसूर है, तो इस धरती पर कोई भी गुनहगार नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि उन्हें पहले पंजाब पुलिस पर पूरा भरोसा था कि वह इस केस को निर्णायक नतीजे तक लेकर जाएगी, लेकिन जिस तरीके से इन्होंने भोला के केस में काम किया है और इसका नतीजा रिहाई के रूप में सबके सामने है, इससे वह पूरी तरह से निराश हैं।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने एलान किया कि चुनाव में सिर्फ छह महीनों का समय बाकी रह गया है। उनकी सरकार इस केस को दोबारा खेलेगी। हमें उन युवाओं के साथ न्याय करने की जरूरत है, जो नशे के जाल में फंसकर मारे गए हैं। उन्होंने नशे को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त न करने की शपथ ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैप्टन ने नशा तस्कर की रिहाई के लिए अकालियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह जांच के दौरान सामने आए कुछ विशेष लोगों को बचाने की खातिर किया गया है, लेकिन वह सुनिश्चित करेंगे कि यही पुलिस निष्पक्ष ट्रायल कर पीड़ितों को न्याय दिलाए, जिसने अकालियों के इशारे पर पक्षपाती भूमिका निभाई है। यदि फिर भी लोगों को आशंका होगी और वे जांच से संतुष्ट नहीं होंगे, तो वह इस केस को सीबीआई के हवाले कर देंगे, क्योंकि पंजाब पुलिस ने अकालियों के इशारे पर भोला के खिलाफ केस को कमजोर किया, जिससे उसकी रिहाई हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed